WPL 2026: हनी सिंह पर टिकी स्मृति मंधाना की नजर, ओपनिंग सेरेमनी हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हो रहा वायरल
WPL 2026, Honey Singh: शुक्रवार की शाम को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) चौथे सीजन का आगाज हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू के एक दमदार भाषण से हुई। उन्होंने समाज में महिला शक्ति के महत्व पर जोर देते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
हनी सिंह की दमदार एंट्री (WPL 2026, Honey Singh)
हरनाज कौर संधू के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने फिल्म 'किक' के मशहूर गाने 'यार ना मिले' पर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए। शाम का सबसे बड़ा आकर्षण रहे रैपर यो यो हनी सिंह। सिर से पैर तक काले पहनावे में सजे हनी सिंह ने जैसे ही अपने सुपरहिट गाने 'मिलियनेयर' के साथ मंच पर एंट्री की, पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा।

हनी पर टिकी मंधाना की नजर
हनी सिंह के साथ आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना और मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी नजर आईं। हनी सिंह के गानों और उनके डांस स्टेप्स ने सीजन की शुरुआत में जोश भर दिया। इस दौरान मंधाना की नजरें हनी पर टिक गई जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस धमाकेदार आगाज के बाद सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीता और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आरसीबी ने जीता टॉस
मंधाना ने बताया कि रात में ओस की भूमिका को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। ग्रेस हैरिस, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ और नडीन डी क्लर्क के रूप में आरसीबी ने अपने चार विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया। वहीं मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि स्टार खिलाड़ी हेली मैथ्यूज तबीयत खराब होने के कारण इस ओपनिंग मैच का हिस्सा नहीं बन सकीं।












Click it and Unblock the Notifications