IND vs AUS: जायसवाल-केएल राहुल ने बनाया ऑस्ट्रेलिया में 20 सालों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, मिलकर मचाया गदर

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने धमाल मचा दिया और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरस गए। पहले दिन खराब बैटिंग के बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों ने वापसी करा दी।

यशस्वी जायसवाल अपने पहले ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रभाव छोड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दूसरी पारी में समझ से बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का सामना किया। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जायसवाल ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की।

ind and aus

दूसरे दिन के तीसरे सेशन में यशस्वी जायसवाल ने अपनी फिफ्टी जमा दी। पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आकर पहले ही मैच में उन्होंने यह ख़ास उपलब्धि प्राप्त कर ली। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर डाली।

केएल राहुल और जायसवाल ने मिलकर पिछले 20 सालों का एक बड़ा कारनामा कर दिया। केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल पिछले 20 सालों में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में 100 रन बनाने वाली पहली भारतीय ओपनिंग जोड़ी बन गई।

दोनों इस शतकीय भागीदारी को लम्बा लेकर गए और रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया। साल 2010 के बाद ऑस्ट्रेलिया में किसी विजिटिंग टीम के ओपनरों द्वारा पहली बार 150 से ज्यादा रनों की भागीदारी की गई। इससे पहले 2010 में एंड्रयू स्ट्रोस ने 159 रन जोड़े थे। 1986 में सुनील गावस्कर और श्रीकांत ने 191 रनों की भागीदारी की।

जायसवाल के अलावा केएल राहुल ने भी धाकड़ बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमाई और संयम से बल्लेबाजी करते चले गए। केएल राहुल और जायसवाल दिन की अंतिम गेंद तक टिके रहे और कंगारू गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया। स्टम्प्स तक भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 172 रन था। जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन बनाकर क्रीज पर थे। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब 218 रनों की हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+