BAN vs ZIM: ज़िम्बाब्वे की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, बांग्लादेश को घर में घुसकर चटाई धूल, 4 साल का सूखा खत्म
BAN vs ZIM: वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय आईपीएल और पीएसएल जैसे दो बड़े इवेंट चल रहे हैं। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में ज़िम्बाब्वे की टीम तहलका मचा रही है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने धमाका कर दिया है। उनके ही घर में जाकर जीत दर्ज की है।
मुकाबले के चौथे दिन रोमांचक स्थिति से ज़िमाब्व्बे ने 3 विकेट से जीत अर्जित करते हुए हैरान करने वाला प्रदर्शन कर दिया। बांग्लादेश की विकेट स्पिन फ्रेंडली होती है और विदेशी टीमों के लिए वहां खेलकर जीत दर्ज करना उतना आसान कार्य नहीं होता है।

मुकाबले में पहली पारी में बांग्लादेश की टीम ने बल्लेबाजी की। पहली पारी में मेजबान पारी 191 रनों के मामूली स्कोर पर समाप्त हो गई थी। सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज मोमिनुल हक रहे, उनके बल्ले से 56 रनों की पारी आई। ज़िम्बाब्वे के लिए पहली पारी में मुजराबानी और वेलिंग्टन मसाकाद्जा ने 3-3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में मेजबान टीम से बेहतर खेलकर ज़िम्बाब्वे ने लीड लेने में सफलता प्राप्त की और 273 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। ज़िम्बाब्वे के लिए बेनेट और सीन विलियम्स ने अर्धशतकीय पारियां खेली। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी में मेहदी हसन ने पंजा मारते हुए 5 विकेट अपने नाम किये।
BAN vs ZIM: चमके मुजराबानी
इसके बाद दूसरी पारी में खेलने के लिए मैदान पर उतरी बांग्लादेशी टीम 255 रनों के कुल स्कोर पर ही सिमट गई। इस बार शान्तो ने 60 और जाकेर अली ने 58 रनों की पारी खेली। इस बार ज़िम्बाब्वे के लिए मुजराबानी और ज्यादा धांसू रहे और 6 विकेट अपने नाम किये।
BAN vs ZIM: ज़िम्बाब्वे ने रचा इतिहास
इस बीच ज़िम्बाब्वे के पास मुकाबला जीतकर इतिहास रचने का पूरा मौका था। 174 रनों का लक्ष्य था और ज़िम्बाब्वे ने कुछ यही किया। 7 विकेट पर 174 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए ज़िम्बाब्वे ने 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। ज़िम्बाब्वे ने 4 साल बाद टेस्ट में जीत दर्ज की है। मुजराबानी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications