हिंदू कप्तान की लीडरशिप में पाकिस्तान की होगी धुनाई, टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित
Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश की टीम इस समय धमाल मचा रही है, हाल ही में श्रीलंका दौरे पर बांग्लादेश ने टी20 सीरीज में धांसू प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की थी। अब अगला निशाना पाकिस्तानी टीम रहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ भी बांग्लादेश की टीम सीरीज खेलने वाली है।
तीन मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश जाएगी। टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित कर दी गई है। टीम चयन में श्रीलंका दौरे का प्रदर्शन देखा गया है। सबसे अहम कड़ी मेहदी हसन और लिटन दास रहे थे। दोनों का अच्छा प्रदर्शन था।

श्रीलंका में खेलने वाले सभी खिलाड़ी अब पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं। पाक टीम की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। सलमान अली आगा की कप्तानी में पाक टीम खेलेगी। बाबर आज़म और रिजवान को टीम में जगह नहीं मिली थी।
इधर बांग्लादेशी टीम की कमान लिटन दास के हाथों में रहेगी। लिटन दास श्रीलंका दौरे पर भी इस टीम को लीड कर रहे थे और अपनी लीडरशिप क्षमता का जबरदस्त परिचय दिया था। बांग्लादेशी टीम बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में मजबूत है। हिन्दू कप्तान लिटन दास अब पाकिस्तानी टीम की धुनाई करने के लिए तैयार हैं और घरेलू सरजमीं पर सूपड़ा साफ़ करने का प्रयास करेंगे।
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मुकाबला ढाका में 20 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 22 जुलाई को ढाका में ही खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 24 जुलाई को खेला जाएगा। यह मुकाबला भी ढाका में होगा। घरेलू पिचों पर बांग्लादेश को पराजित कर पाना आसान काम नहीं होता है, पाकिस्तान को मुश्किल तो होगी।
बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है
लिटन दास (कप्तान), तंजीम हसन साकिब, परवेज हुसैन इमोन, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदोय, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, मोहम्मद नईम, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, महेदी हसन, तंजीद हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन।












Click it and Unblock the Notifications