Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL: ये हैं आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी, इन खिलाड़ियों के नाम है टॉप पार्टनरशिप का रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2024 सीजन बहुत करीब है, जो संभवत: 23 मार्च से शुरू होकर 29 मई को समाप्त होगा। फैंस अब एक्शन से भरपूर मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में टूर्नामेंट से पहले ​आईपीएल इतिहास में सभी विकेटों के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारियों पर एक नजर डालते हैं।

पहले विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी
भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल 2022 में बड़ी साझेदारी की। केएल राहुल और डी कॉक ने केकेआर (KKR) के खिलाफ एलएसजी (LSG) के लिए खेलते हुए 210* रन जोड़े। ये पहले विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

IPL

दूसरे विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी
आईपीएल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने दूसरे विकेट के लिए 229 रन जोड़े। ये दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

तीसरे विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी
आईपीएल 2022 में सीएसके के लिए खेलते हुए रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने आरसीबी के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 165 रन जोड़े, जोकि तीसरे विकेट के लिए टूर्नामेंट की सबसे बड़ी साझेदारी है।

चौथे विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी
आईपीएल 2019 में आरसीबी (RCB) के लिए खेलते हुए एसआरएच (SRH) के खिलाफ गुरकीरत सिंह मान और शिमरोन हेटमायर ने चौथे विकेट के लिए 144 रन जोड़े, जोकि चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

पांचवें विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी
यूसुफ पठान और शाकिब ने आईपीएल 2016 में केकेआर के लिए खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ नाबाद 134 रन की साझेदारी की।

छठे विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी
आईपीएल 2012 में एमआई (MI) के लिए खेलते हुए पोलार्ड और रायडू ने आरसीबी (RCB) के खिलाफ 122* रन की साझेदारी की।

सातवें विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी
आईपीएल 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए हरभजन और सुचित ने मुंबई इंडियंस के लिए 100 रन जोड़े।

आठवें विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी
जेम्स फॉकनर और ब्रैड हॉग की जोड़ी ने आईपीएल 2014 में आरआर (RR) की ओर से खेलते हुए एमआई (MI) के खिलाफ 69 रन की साझेदारी की।

9वें विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी
जीटी के लिए खेलते हुए राशिद और जोसेफ ने आईपीएल 2023 में एमआई के खिलाफ 88* रन की साझेदारी की।

दसवें विकेट के लिए आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी
शिखर धवन और मोहित ने आईपीएल 2023 में पीबीकेएस के लिए एसआरएच (SRH) के खिलाफ 55* रन की साझेदारी की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+