टेस्ट क्रिकेट में किसके नाम है सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी? पहले नंबर पर नहीं है टीम इंडिया का नाम
India vs England Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत लिया। अब सीरीज का दूसरा मैच 2 फरवरी को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, लेकिन क्या आपको पता है कि टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी कब और किसके बीच हुई, और टॉप-5 पार्टनरशिप में टीम इंडिया किस स्थान पर है। आइए जानते हैं।
किसके नाम है टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच हुए टेस्ट मैच में देखने को मिली। दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) और नील मैकेंजी (Neil McKenzie) ने इस मैच में 415 रन बनाए, जोकि अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय जोड़ी
टेस्ट क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी साल 1956 में भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में देखने को मिली। इस मुकाबले में पंकज रॉय (Pankaj Roy) और वीनू मांकड़ (Vinoo Mankad ) के बीच 413 रन की पार्टनरशिप देखने को मिली। वीनू ने इस साझेदारी के दौरान अपने करियर का पहला दोहरा शतक (231) लगाया था, जोकि भारतीय टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे।
टेस्ट में तीसरी साझेदारी सबसे बड़ी साझेदारी
टेस्ट क्रिकेट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी साल 2006 में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में देखने को मिली। इस मुकाबले में ओपनिंग करने आए राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने 410 रन बनाए।
टेस्टे में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
टेस्ट क्रिकेट इतिहास की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी साल 1972 में न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के मैच में देखने को मिली। इस मुकाबले में ओपनिंग करने आए ग्लेन टर्नर (Glenn Turner) और टेरी जार्विस (Terry Jarvis) ने 410 रन बनाए।
टेस्ट में पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
टेस्ट क्रिकेट इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी साल 1965 में भारत बनाम वेस्टइंडीज के मैच में देखने को मिली। इस मुकाबले में ओपनिंग करने आए बिल लॉरी (Bill Lawry) और बॉब सिम्पसन (Bob Simpson) ने 382 रन की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications