ODI World Cup में किसके नाम है सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी

ICC Cricket World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस दौरान भारत के कुल 10 स्थानों पर टोटल 48 मैच खेले जाएंगे। आइए इस मौके पर जानते हैं कि वर्ल्ड कप में किसके नाम सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है।

मार्टिन गप्टिल
दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) का है, उन्होंने साल 2015 के विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 163 गेंदों पर 237 रन की नाबाद पारी खेली थी, गुप्टिल ने 24 चौकों और 11 छक्कों की मदद से ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

sourav ganguly

क्रिस गेल
वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) का नाम है। गेल ने 2015 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 147 गेंदों पर 215 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 10 चौकों और 16 छक्कों की मदद से तूफानी प्रदर्शन किया था।

गैरी कर्स्टन
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) का नाम है। कर्स्टन ने 1996 वनडे वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ नाबाद 188 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी।

सौरव गांगुली
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav ganguly) हैं, गांगुली ने 1999 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 158 गेंदों पर 183 रन बनाए थे। उन्होंने 7 छक्के और 17 चौके की मदद से ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी।

सर विवियन रिचर्ड्स
पांच तूफानी बल्लेबाजों की इस लिस्ट में आखिरी नाम कैरेबियाई टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स (Sir Vivian Richards) का है, जिन्होंने 1987 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ कराची में 125 गेंदों पर 181 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 7 छक्के के साथ ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+