Lowest Test Score: टेस्ट में शर्मनाक स्कोर के मामले में किस स्थान पर है टीम इंडिया! यहां देखें पूरी लिस्ट
Lowest Test Score: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उल्टा पड़ गया, क्योंकि मेहमान टीम महज 46 रन पर ढेर हो गई, जो घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में उनका सबसे कम स्कोर था। आइए जानते हैं कि टेस्ट में सबसे कम स्कोर करने वाली टीम में भारत किस स्थान पर है।
इससे पहले भारत का घरेलू मैदान पर सबसे कम टेस्ट स्कोर दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन था। भारत का घरेलू टेस्ट में सबसे कम स्कोर 46 है, वहीं विदेशी टेस्ट में भारत का सबसे कम स्कोर और भी कम है।
2020 में एडिलेड में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 36 रन पर ढेर हो गया था, जो न केवल विदेशी टेस्ट में उनका सबसे कम स्कोर है, बल्कि ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में भी उनका सबसे कम स्कोर है।

यहां सात सबसे कम टेस्ट स्कोर की लिस्ट दी गई है-
- 1. टीम- न्यूजीलैंड, सबसे कम स्कोर-26 रन, साल-1955
- 2. टीम- साउथ अफ्रीका, सबसे कम स्कोर 30 रन, साल 1896
- 3. टीम- साउथ अफ्रीका, सबसे कम स्कोर 30 रन, साल 1924
- 4. टीम- साउथ अफ्रीका, सबसे कम स्कोर 35 रन, साल 1899
- 5. टीम- साउथ अफ्रीका, सबसे कम स्कोर 36 रन, साल 1932
- 6. टीम- ऑस्ट्रेलिया, सबसे कम स्कोर 36 रन, साल 1902
- 7. टीम- भारत, सबसे कम स्कोर 36 रन, साल 2020
घरेलू टेस्ट में भारत का सबसे कम स्कोर
- 46 बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024*
- 75 बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली, 1987
- 76 बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, 2008
- 83 बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 1977
- 83, बनाम न्यूजीलैंड, मोहाली, 1999












Click it and Unblock the Notifications