'शमी पर तुमसे खूबसूरत लड़कियां,' हसीन जहां ने ऐसा क्या कर दिया जो भड़के यूजर्स ने किया हंगामा
Hasin Jahan: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अपने पति के ऊपर तंज़ कसने वाली चीजें पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि यूजर्स का समर्थन शमी के साथ होता है और हसीन जहां को कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं।
इस बीच हसीन जहां ने इस बार एक नया पोस्ट किया है और फैन्स के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा है। हसीन जहां ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की है। इसमें विकास दिव्यकीर्ति की आवाज चल रही है। इसमें कहा गया कि मैं अपनी पूरी जिन्दगी सिर्फ इसलिए दांव पर लगा दूँ कि लोग मेरे बारे में अच्छा सोचे। इससे बेहतर है लोग चार गालियां दे ले और मैं अपनी जिन्दगी ठीक कर लूँ।

उनकी पोस्ट आते ही यूजर्स कमेन्ट करने के लिए तैयार बैठे थे। मोहम्मद शमी के फैन्स ने हसीन जहां की क्लास लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा कि आपसे न जाने कितनी खूबसूरत लड़कियां शमी के ऊपर मरती हैं। शादी करने के लिए तरसती हैं।
एक यूजर ने लिखा कि आपके बारे में कोई अच्छा नहीं सोचेगा क्योंकि अपने काम ही ऐसा किया है, अगर आप शमी भाई के साथ रहती तो आप रानी बन के रहती और लोग भी कुछ नहीं बोलते। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि लोगों को बोलने का मौका तो आपने खुद ही दिया है।












Click it and Unblock the Notifications