'मुसलमानों के लिए...,' कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर हसीन जहां ने लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट, जमकर निकाली भड़ास

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शमी की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत के 'थप्पड़ कांड' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व मॉडल ने सोशल मीडिया पर कंगना से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने कंगना की फोटो के साथ जो पोस्ट शेयर की है, उस पोस्ट में लिखा है कि अगर कंगना चाहतीं तो वो भी पलटकर मार सकती थीं ले​किन उन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं किया क्योंकि वह वर्दी का सम्मान करती हैं।

Hasin Jahan

कंगना के संस्कारों पर उठाए सवाल
कंगना रनौत को लेकर हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, 'आपके संस्कार में मुसलमानों के लिए जहर उगलना है, मतलब के लिए देश के लोगों को कुछ भी गलत बोलना भी आपके संस्कार में है।'

'भारत के पहले प्रधानमंत्री का नाम नहीं पता'
उन्होंने आगे लिखा, 'आप अभिनेत्री हैं आपके फैन हर जाति के हैं, लेकिन इस से आपको कोई फर्क नहीं पड़ता। ये आपके संस्कार है, देश में आपको मंत्रालय चाहिए लेकिन भारत के पहले प्रधानमंत्री का नाम आपको पता नहीं है,

हसीन जहां ने आगे लिखा, 'देश के वीर असली नायक और नायिका देश की आजादी के लिए शहीद हो गए, भारत देश की मिट्टी में शहीदों का खून मिला है, उसी मिट्टी में पैदा हुआ अनाज आप खाती हैं। आप अभिनेता हैं आप भूमिका निभाने के लिए उनके किरदार को फील करके एक्टिंग करती होंगी? आजादी के लिए जंग लड़ी जा रही थी उस वक्त को फील कीजिए मैडम। शहीदों, और आजादी के जंग में जो लोग शामिल होंगे। उनके परिवार की जज्बे, हिम्मत, दुख, तकलीफ, कुर्बानी, हौसला, उम्मीद को अनुभव कीजिए फिर दुनिया को बताइए आजादी की जंग क्या होती है।'

हसीन जहां की पूरी पोस्ट यहां पढ़ें-

ये भी पढ़ें- तकरार से शुरू हुआ संजना और जसप्रीत बुमराह का प्यार! बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है दोनों की लव स्टोरी

कंगना का फर्जी बयान हो रहा वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना के हवाले से एक बयान वायरल हो गया है। इसमें लिखा है कि अगर कंगना चाहतीं तो वो भी कुलविंदर को थप्पड़ मार सकती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के फैक्ट चेक में इस बयान को पूरी तरह फर्जी बताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+