'वफा तुझसे निभाना चाहती हूं, तेरे दिल में समाना चाहती हूं', हसीन जहां ने साड़ी में शेयर की जबरदस्त तस्वीर
Hasin Jahan Share Instagram Photo: हसीन जहां और मोहम्मद शमी तलाक के बाद भी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। तलाक के समय हसीन जहां ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें घरेलू हिंसा और शादी के बाद धोखा देने के आरोप शामिल थे। हालांकि, शमी ने इन आरोपों को नकारा था और कहा था कि ये सब केवल उनकी छवि को खराब करने के लिए किया जा रहा है।
सुर्खियों बनी रहती हैं हसीन जहां
हालांकि, तलाक के बाद हसीन जहां ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की और अक्सर मीडिया में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करती रही। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें, वीडियो और विचार शेयर करती रहती हैं, जो उन्हें सुर्खियों में ला देती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि हसीन जहां और मोहम्मद शमी का रिश्ता न केवल उनके तलाक के बाद बल्कि तलाक से पहले भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों और मीडिया के लिए हमेशा एक दिलचस्प मुद्दा रहा है।

हसीन जहां ने शेयर की तस्वीर
हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों के पीछे बैकग्राउंड में बॉलीवुड सॉन्ग सुनाई दे रहा है। इस पोस्ट के बाद हसीन जहां के फैन लगातार उन्हें लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वफा तुझसे निभाना चाहती हूं, तेरे दिल में समाना चाहती हूं। वहीं एक यूजर ने तो आई लव यू बोलकर उन्हें प्रपोज भी कर दिया।
फैन ने कहा- आई लव यू भाभी
हसीन जहां की शनिवार शाम को शेयर की गई इंस्टाग्राम पोस्ट में वह साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट किया, "आई लव यू भाभी।" हसीन जहां की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स को काफी पसंद आ रही है। उनके फैन का यह कमेंट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। हसीन जहां के लिए यह एक हल्का-फुल्का और मजेदार पल बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications