'अपुन इच भगवान है', Hasin Jahan का फिर चढ़ा पारा, जानिए किस पर उतारा अपना गुस्सा?

Hasin Jahan Share Instagram Photo: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लेकर उनकी एक्स वाइफ हसीन जहां अक्सर अपना गुस्सा जाहिर करती रहती हैं। हसीन जहां अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं और अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में खुलकर बोलती हैं। मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच के विवादों के बावजूद शमी ने अब तक दूसरी शादी नहीं की है और वह अकेले ही अपना जीवन जी रहे हैं।

हसीन जहां ने शेयर की पोस्ट

हाल ही में हसीन जहां ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में जो कैप्शन लिखा है वह साफ तौर पर किसी व्यक्ति पर कटाक्ष करता हुआ नजर आता है। फैंस की मानें तो हसीन जहां एक बार फिर शमी पर निशाना साध रही हैं। इसमें वह एक गहरे संदेश को व्यक्त करने की कोशिश कर रही हैं। उनकी यह पोस्ट उन लोगों के बारे में है, जो गलत तरीके से सफलता प्राप्त करते हैं और फिर खुद को भगवान समझने लगते हैं।

Hasin Jahan 1

हसीन जहां का फिर फूटा गुस्सा

हसीन जहां का कहना है कि जब अच्छे लोग बुरे वक्त से गुजर रहे होते हैं, तो गलत लोग उनका फायदा उठाते हैं। लेकिन जब अच्छे लोगों का वक्त आता है, तब बुरे लोग अपने कर्मों का फल भुगतते हैं। शमी और हसीन जहां के बीच अब तक काफी विवाद हो चुका है, ऐसे में फैंस के मुताबिक हसीन जहां ने यह पोस्ट मोहम्मद शमी के लिए लिखा है। हसीन जहां ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि जब लोग बुरा करके कामयाब होते हैं, तो सोचते हैं 'अपुन इच भगवान' है।

पहले हुआ प्यार फिर की थी शादी

बता दें कि साल 2012 में शमी और हसीन जहां की पहली मुलाकात हुई थी। शमी ने हसीन जहां से पहली नजर में ही प्यार कर लिया था। दो साल तक डेट करने के बाद उन्होंने 6 जून 2014 को शादी कर ली। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और हसीन जहां ने शमी पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके कारण दोनों अलग हो गए। हसीन जहां सोशल मीडिया पर भी शमी के खिलाफ अक्सर पोस्ट करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+