'कोई गारंटी नहीं है कि कल कोई डर नहीं होगा', आखिर क्यों थम नहीं रहा हसीन जहां का गुस्सा
Hasin Jahan on Kolkata Case: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां कोलकाता रेप पर लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं। इस घटना पर बात करते हुए हसीन जहां अपने पति मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाने का काम कर रही है। एक पोस्ट में हसीन जहां ने लिखा कि आरजे कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को उनके पति शमी अहमद से संपर्क करना चाहिए।
शम पर लगाया आरोप
हसीन जहां ने दावा किया कि शमी ने पहले भी मीडिया चैनलों को गुमराह किया है। इसके अलावा पुलिस को रिश्वत देकर खुद को हीरो के तौर पर पेश किया है, जबकि वे उन्हें बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया माफिया उमेश कुमार और मीडिया अपराधी दीपक चौरसिया जैसे लोगों को काम पर रखा गया था।

पूरे देश की जनता से गुजारिश
पूरे देश की जनता से गुजारिश है, जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हमें अपनी आवाज बुलंद रखनी है हमें न्याय चाहिए। कोई गारंटी नहीं है कि कल कोई डर नहीं होगा, आपकी या हमारी बेटियों के साथ नहीं घटेगी। सारे क्रिकेटर या नेताओं की बेटियां सुरक्षित हैं लेकिन हमारी या आपकी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
कोई गारंटी नहीं है कि कल कोई डर नहीं होगा
अल्लाह ना करें फिर से बेटियों के साथ कुछ अनहोनी हुई तो नेता और क्रिकेटर बलात्कारी अपराधियों को बचाएंगे और पीड़िता कोर्ट के धक्के खाएंगे या मर जाएंगे। आवाज एक बार ही उठती है बार बार नहीं, यही झूठ है इसकी आवाज में अपराधी और अपराधी के समर्थक गंदे सोच को और कानून को बदलने में मजबूर कर दो जो महिलाओं की इज्जत पर कोई झांकने की हिम्मत न करें।
निर्भया के जस्टिस को लेकर किया सवाल
सात साल कोर्ट के धक्के खाने के बाद निर्भया को जस्टिस मिला था ऐसा कानून बदलो। इसके साथ ही हसीन जहां ने आगे आरोप लगाया कि शमी ने अमरोहा डिडौला में पुलिस को रिश्वत देकर उन्हें और उनकी तीन साल की बेटी को आधी रात को घर से निकाल दिया। उनके अनुसार उनकी हत्या करने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि आज भी इस मामले को 7 साल हो गए हैं, लेकिन मुझे न्याय नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications