क्रिकेटरों को कोसने वाली हसीन जहां का नया कारनामा, वैभव सूर्यवंशी को सरेआम कहा 'लव यू'
Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ ही लोगों के निशाने पर भी रहती हैं। वह ट्रोल होती रहती हैं और नए-नए काण्ड भी करती रहती हैं। हसीन जहां के मुख्य कामों में से एक है क्रिकेटरों को हर समय कोसते रहने। उसमें शमी के अलावा कई क्रिकेटरों को वह कोस चुकी हैं।
सौरव गांगुली से लेकर नरेंद्र मोदी तक को हसीन जहां ने नहीं छोड़ा है। ऐसा लगता है कि शमी के साथ अनबन के कारण वह अन्य खिलाड़ियों को भी अपने निशाने पर रखती हैं और कोई प्लेयर उनको अच्छा नहीं लगता। भारतीय टीम की जीत पर भी वह कोई पोस्ट नहीं करती लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ है।

आईपीएल में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचाने का काम किया था। सूर्यवंशी ने धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए शतक जमाकर रॉयल्स को बड़े लक्ष्य के बावजूद जीत दिला दी थी।
Hasin Jahan ने किया पोस्ट
हसीन जहां ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक पोस्ट किया है, यह हैरान करने वाली बात हो सकती है लेकिन सच्चाई यही है। सूर्यवंशी की फोटो के साथ हसीन जहां का कैप्शन भी मजेदार है। हसीन जहां ने लिखा कि अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई, मेरा देश का बच्चा लव यू।
Hasin Jahan ने बनाया कोलाज
हसीन जहां ने वैभव के दो फोटो का कोलाज लगाया है। एक में वह फोटो है, जब वैभव अपने पिता के साथ स्टेडियम से आईपीएल देख रहा था, वह 2017 की बात है। दूसरा फोटो 2025 में उनके शतकीय पारी वाली है। लोगों ने इस पोस्ट को काफी पसंद भी किया है।
वैभव होंगे भविष्य के स्टार
उल्लेखनीय है कि आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले प्लेयर हैं। उनके नाम एक ही शतक से कई रिकॉर्ड बन गए। दुनिया भर में इतनी कम उम्र में किसी ने टी20 सैकड़ा नहीं जमाया है। वह आने वाले दिनों में स्टार बनकर निकलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications