Hasin Jahan ने कोलकाता रेप मामले में मोहम्मद शमी को क्यों घसीटा? खोल दिये सारे राज

Hasin Jahan on Kolkata Case: कोलकाता रेप केस को लेकर इंडस्ट्री का हर सेलेब अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। कई लोग देश को एक अनसेफ जगह बता रहे हैं तो कई लोग बंगाल सरकार को दोषी करार देते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। अब इस कड़ी में भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां भी कूद पड़ी हैं।

कोलकाता रेप मामले पर दी प्रतिक्रिया
हाल ही में हसीन जहां ने भी कोलकाता रेप मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। मगर हैरानी वाली बात ये थी कि हसीन जहां ने इस मसले में अपने पति मोहम्मद शमी को घसीट लिया। आखिर हसीन जहां ने इस रेप मामले में प्रतिक्रिया देते हुए क्या कहा, चलिये जानते हैं।

Hasin Jahan

हसीन जहां ने इस मसले पर अपना पोस्ट शेयर किया और कहा कि हसीन जहां ने कहा कि मुझे लगता है कि आरजे कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को मेरे लीगल हसबैंड शमी अहमद से जल्दी से जल्दी संपर्क करनी चाहिए। जैसे हमारे केस में शमी अहमद ने किया था।

मीडिया माफिया उमेश कुमार और मीडिया क्रिमिटल दीपक चौरसिया जैसे लोगों को हायर किया था। एबीपी, जी न्यूज जैसे चैनलों को खरीदा मीडिया चैनलों को मैनेज किया और खुदको हीरो और मुझे दुनिया के सामने होते हुए भी विलेन बनाया।

हसीन ने आगे कहा कि उन्होंने पुलिस को खरीद कर चार्जशीट से निकाला गया। अमरोहा दिदौला पुलिस को खरीद कर मुझे और मेरी 3 साल की बेटी को रात में 12 बजे मेरे घर से निकाला गया और मर्डर करने की कोशिश की गई।

हसीन ने कहा कि आज भी इस मामले को 7 साल होने वाले हैं मगर मुझे न्याय नहीं मिला है। शायद प्रिंसिपल और बाकी लोगों को भी इस मामले से ऐसे ही बचाव मिल सके। वैसे भी हमारे देश भारत में भ्रष्टाचार आम हो चुका है। हसीन जहां का पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ और लोग इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।


वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर किसी तरह के इल्जाम लगाए हों। वे पहले भी समय-समय पर कई इल्जाम शमी पर लगा चुकी हैं। वहीं कोलकाता रेप केस की बात करें तो इस मामले में जांच जारी है। लोगों का कहना है कि इस घटना में एक आरोपी नहीं हो सकता महिला का गैंगरेप हुआ है, जिसे छिपाने की पूरी कोशिश हो रही है।

ये भी पढ़ें: मेरी जूती की औकात और... मेरा ठेंगा... किस पर भड़ास निकालने में हसीन जहां ने पार कर डाली सारी हदें...?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+