ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हसन महमूद का कहर, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो जडेजा-अश्विन भी नहीं बना पाए
Hasan Mahmud: ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर टेस्ट क्रिकेट खेलना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता। खासकर तब, जब सामने दुनिया की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप हो। इन सबके बीच डार्विन में बांग्लादेश के 26 साल के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने पहले ही दिन कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के शुरुआती दिन महमूद ने 17 ओवर में सिर्फ 55 रन देकर 6 विकेट झटक लिए। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 198 रन पर सिमट गई। यह हसन महमूद के टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

ऑस्ट्रेलिया में फाइफर लेने वाले पहले बांग्लादेशी
हसन महमूद की इस पारी का महत्व सिर्फ उनके छह विकेटों तक सीमित नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट की एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले वह पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए हैं।
महमूद ने शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को दबाव में डाल दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत ठीक रही थी, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने जल्द ही मैच की तस्वीर बदल दी। महमूद ने महत्वपूर्ण विकेट निकालते हुए ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम को भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया।
स्टीव स्मिथ ने जरूर 71 रन की पारी खेलकर एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला। आखिरकार ऑस्ट्रेलिया 53 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट हो गया। यह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर भी है।
मुरलीधरन के नाम भी नहीं है यह उपलब्धि
हसन महमूद के प्रदर्शन को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में कई दिग्गज गेंदबाजों को फाइफर के लिए इंतजार करना पड़ा है।
श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने अपने टेस्ट करियर में 67 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वह ऐसा नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया में उनका प्रदर्शन करियर में बाकी देशों की तुलना में काफी कमजोर रहा था।
अश्विन भी नहीं ले पाए ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट
भारत के रविचंद्रन अश्विन के नाम भी टेस्ट क्रिकेट में 37 फाइफर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह कई बार शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर एक पारी में पांच विकेट लेने की उपलब्धि उनके नाम नहीं है, जडेजा भी वहां ऐसा नहीं कर पा थे। यानी जिस देश में मुरलीधरन और अश्विन जैसे दिग्गज स्पिनर भी यह कारनामा नहीं कर पाए, वहीं हसन महमूद ने अपने पहले ही टेस्ट दौरे में इतिहास रच दिया।


Click it and Unblock the Notifications
