हर्षल पटेल बोले- हां मैं उस समय घबराया हुआ था, इसमें कोई शक नहीं
नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स को 14 रन से हराकर इस साल के आईपीएल के क्वालीफायर 2 में प्रवेश किया। रजत पाटीदार हीरो साबित हुए, जिन्होंने केवल 54 गेंदों में नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर आरसीबी ने 207 रन बना दिए, जबकि हर्षल पटेल ने लखनऊ को लक्ष्य हासिल करने के लिए रोकने का काम किया। उन्होंने अपने पूरे चार ओवर के कोटे में 6.25 की इकॉनमी से केवल 25 रन देकर मार्कस स्टोइनिस का महत्वपूर्ण विकेट लिया।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर्षल ने कहा कि उन्होंने खुद को एक मुश्किल स्थिति में पाया क्योंकि उन्हें लखनऊ को 18 गेंदों पर 41 रन बनाने से रोकने की जिम्मेदारी दी गई थी। 18वें ओवर के दौरान, पेसर ने वाइड के रूप में कई रन दिए, लेकिन आखिरकार, वह मार्कस स्टोइनिस का विकेट लेने में सफल रहे। हर्षल ने कहा, "हां मैं उस समय घबराया हुआ था, इसमें कोई शक नहीं है। अगर आप 18 गेंदों में 34 (41) रन का बचाव कर रहे हैं, तो आप इससे घबराने वाले हैं, लेकिन मुझे पता था कि जब मैंने बिना गेंद फेंके छह रन दिए, वाइड भी दे दी तो फिर मुझे पता था कि वाइड यॉर्कर काम आएगी। इसलिए मैंने सोचा था कि पहले दो ओवरों में मेरे लिए क्या कारगर रहा। मैं वैसी ही गेंदबाजी करना चाहता था और सौभाग्य से मैंने स्टोइनिस को बाउंड्री पर कैच आउट करवा दिया।''
यह भी पढ़ें- LSG vs RCB : लखनऊ का टूटा सपना, हार के बाद केएल राहुल ने बताया कहां हुई गलती
Recommended Video
आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 24 रन चाहिए थे, लेकिन हर्षल ने 9 रन ही दिए। हालांकि, उनपर तब भी दवाब था। उन्होंने कहा, "मैं सही गेंद कर पाऊंगा या नहीं ये मैं वास्तव में नहीं जानता था। लेकिन मैं उन स्थितियों में रहना चाहता था, इसमें कोई संदेह नहीं है और मैं पिछले 2-3 सालों से ऐसा कर रहा हूं। मैं हरियाणा के लिए कर रहा हूं, और मैं बड़े स्तर पर अच्छा करना चाहता था और मैं खुद को उन हालातों में डालता रहूंगा जो कभी छूटने वाले नहीं है। ऐसे मैच होंगे जहां मैं टीम के लिए हार जाऊंगा और जब तक मैं चुनौतियों से नहीं डरता हूं तब तक मैं इसके साथ ठीक हूं।" पिछले साल हर्षल पर्पल कैप विजेता थे जबकि इस साल उन्होंने इन महत्वपूर्ण ओवरों में गेंदबाजी करके 14 मैचों में 19 विकेट हासिल किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications