एशिया कप से बाहर हुआ टीम इंडिया का यह स्टार गेंदबाज, टी20 विश्व कप के लिए भी दावेदारी हुई खत्म!

नई दिल्ली, अगस्त 06। एशिया कप 2022 से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल चोट की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो टी20 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षल पटेल रिब में खिंचाव के कारण एशिया कप के लिए भी टीम में नहीं चुने जाएंगे।

Harshel patel ruled out

टी20 विश्व कप भी नहीं खेले पाएंगे हर्षल!

आपको बता दें कि एशिया कप 2022 के लिए टीम का ऐलान सोमवार को किया जाएगा। ऐसे में वो एशिया कप के लिए टीम में नहीं खेल पाएंगे और अगर हर्षल पटेल एशिया कप के बाद तक भी फिट नहीं हुए तो उनका टी20 विश्व कप के लिए भी चुना जाना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो हर्षल का अब इस साल अक्टूबर नवंबर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलना तय नहीं लग रहा है।

टीम इंडिया के लिए है बड़ा झटका

हर्षल पटेल का एशिया कप से बाहर होना किसी बुरे सपने से कम नहीं है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि एशिया कप 2022 के लिए चुनी जाने वाली टीम ही टी20 विश्व कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। हर्षल पटेल का एशिया कप और टी20 विश्व कप से बाहर होना टीम के लिए भी बड़ा झटका है, क्योंकि हर्षल पटेल ने आईपीएल के आखिरी सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी की थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अच्छी गेंदबाजी की थी। एशिया कप 2022 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 28 अगस्त को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+