Harshal Patel ने रचा इतिहास! Bumrah-Bhuvneshwar को पछाड़ IPL में बनाया नया कीर्तिमान

चेन्नई में खेले गए आईपीएल 2025 मैच में हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 154 रन पर समेट दिया। उन्होंने हर फेज में विकेट लेकर सीजन का दूसरा चार विकेट हॉल अपने नाम किया। यह 2019 के बाद पहली बार है जब सीएसके अपने घरेलू मैदान पर ऑलआउट हुई है। इसके साथ ही पटेल ने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ हर्षल पटेल ने आईपीएल 2025 में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। चेन्नई के खिलाफ मैच में वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा बार एक पारी में चार विकेट लेने वाले भारतीय पेसर बन चुके हैं।

Harshal Patel

धोनी का विकेट चटकाकर पूरी की ऐतिहासिक चौकड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में हर्षल पटेल ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को भी आउट किया- वह भी एक शार्प कट शॉट पर। ये IPL करियर में तीसरी बार है जब हर्षल ने धोनी को पवेलियन भेजा है।

बुमराह और भुवी को छोड़ा पीछे
जैसे ही हर्षल ने इस मैच में चौथा विकेट झटका, उन्होंने बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, लक्ष्मीपति बालाजी और मोहित शर्मा जैसे दिग्गज पेसर्स को पीछे छोड़ दिया। ये सभी गेंदबाज IPL में चार-चार बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं, जबकि हर्षल अब पांच बार ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

इस जबरदस्त प्रदर्शन के लिए हर्षल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। ये उनका कुल पांचवां POTM अवॉर्ड था, जिनमें से तीन बार उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ही ये सम्मान हासिल किया है। यानी सीएसके के खिलाफ उनका रिकॉर्ड किसी बुरे सपने से कम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+