वर्ल्ड कप से पहले भड़के हैरी ब्रूक, कोलंबो की पिच को बताया सबसे घटिया, क्या एक्शन लेगी ICC?
SL vs ENG: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला क्रिकेट से ज्यादा 'पिच' को लेकर चर्चा में आ गया है। इंग्लैंड ने भले ही यह मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हो, लेकिन इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रुक (Harry Brook) मैदान की स्थिति से बिल्कुल खुश नहीं थे। मैच के बाद उन्होंने आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इसे करियर की सबसे घटिया पिच करार दिया।
मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रुक ने पिच की आलोचना करते हुए कहा, "अगर मैं पूरी ईमानदारी से कहूं, तो यह शायद मेरे करियर में अब तक की सबसे खराब पिच थी। वनडे क्रिकेट के लिए यह बिल्कुल भी सही विकेट नहीं थी।"

SL vs ENG: आखिर हुआ क्या था
कोलंबो की इस पिच पर स्पिनर्स का दबदबा इस कदर था कि इंग्लैंड को अपने कोटे के 40.3 ओवर सिर्फ स्पिन गेंदबाजों से करवाने पड़े। वनडे इतिहास में यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने किसी मैच में इतने ज्यादा ओवर स्पिनर्स से डलवाए हैं। 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के पसीने छूट गए, लेकिन जो रूट (75) की समझदारी भरी पारी ने टीम को जीत दिला दी।
SL vs ENG: आब आईसीसी पर नजर
ब्रुक के इस बयान के बाद अब सबकी नजरें मैच रेफरी की रेटिंग पर हैं। अगर मैच रेफरी ने भी इस पिच को 'Below Average' या 'Poor' रेटिंग दी, तो कोलंबो के इस स्टेडियम को डीमेरिट पॉइंट्स मिल सकते हैं। हैरी ब्रुक ने साफ किया कि जीत जरूरी है, लेकिन क्रिकेट की क्वालिटी के लिए अच्छी पिचों का होना अनिवार्य है।
टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले भी कोलंबो की इसी पिच पर होंगे हैं, ऐसे में ब्रूक का यह बयान काफी मायने रखता है। हालांकि वर्ल्ड कप के दौरान पिचों की देखरेख आईसीसी करेगी। देखना होगा कि उस पिच का बर्ताव कैसा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications