SRH vs MI: हरभजन सिंह ने बताई हैरी ब्रूक की कमजोरी, बताया- सिंगल-डबल लेकर करते हैं विकेट का बचाव
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हैरी ब्रूक की शानदार शतकीय पारी के बाद सभी की निगाहें उनपर टिकी हुई हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने केकेआर के खिलाफ शानदारी प्रदर्शन करने पर बल्लेबाज हैरी ब्रूक की प्रशंसा की है।

SRH vs MI: आईपीएल के मैच नंबर 25 में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी। एसआरएच ने लगातार दो जीत के बाद आईपीएल में शानदार वापसी की है। सनराइजर्स के सैना अपने विजयी अभियान को जारी रखने के लिए आज एमआई के खिलाफ हैट्रिक लगाने की उम्मीद से मैदान पर नजर आएंगी। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने केकेआर के खिलाफ शानदारी प्रदर्शन करने पर बल्लेबाज हैरी ब्रूक की प्रशंसा की है।
'स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपनी कमियों को छिपाने में ब्रुक बहुत अच्छे खिलाड़ी'
दरअसल, ब्रुक ने अपने पहले तीन मैचों में असफल होने के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में शानदार प्रदर्शन के दम पर शतकीय पारी खेली। अपने पहले शतक के साथ उन्होंने सनराइजर्स का नाम भी रोशन कर दिया। हरभजन सिंह ने कहा कि स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपनी कमियों को छिपाने में ब्रुक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि, ब्रुक स्पिनरों के खिलाफ सिंगल और डबल लेते हैं और स्ट्राइक रोटेट करते हुए खतरे से दूर हो जाते हैं।
ब्रूक तेज गेंद को अच्छी तरह से खेलते हैं- हरभजन
हरभजन ने कहा कि, 'ब्रूक तेज गेंद को अच्छी तरह से खेलते हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनके बल्लेबाजी प्रदर्शनों की लिस्ट में कई तरह के शॉट हैं। हालांकि, वह स्पिन के खिलाफ बहुत मजबूत नहीं हैं, लेकिन वह सिंगल और डबल लेकर अपनी कमजोरी को छिपाते लेते हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह हिट करते हैं। इसके अलावा उन्हें SRH के अन्य बल्लेबाजों से भी अच्छा साथ मिल रहा है। इससे उन्हें आगे बढ़ने में काफी आत्मविश्वास मिलेगा।'
वहीं दूसरी ओर भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कहा कि वह एमआई को अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में देखने की उम्मीद करते हैं, क्योंकि रोहित शर्मा टीम ने उन रणनीतियों के साथ जुड़ने का संकेत दिया है जिनके लिए लोग उन्हें जानते हैं। कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि, 'उम्मीद है कि हम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की उस पुरानी टीम को देखेंगे। पुरानी मुंबई अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के प्रदर्शन के लिए जानी जाती थी और पिछले दो मैच इसका प्रमाण हैं।












Click it and Unblock the Notifications