पहली बार कप्तानी कर रहे इंग्लिश खिलाड़ी का शतक, ऑस्ट्रेलिया को हरा इंग्लैंड सीरीज में बरकरार

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा एकदिवसीय मुकाबला इंग्लैंड के लिए काफी अहम था। मुकाबला करो या मरो वाला था। इंग्लैंड ने डकवर्थ एंड लुईस नियम के तहत जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बनी हुई है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम फ़िलहाल इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए उनका विजयी रथ भी रोक दिया। 14 मैचों में जीत का सिलसला समाप्त हो गया। इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी लेकिन बारिश ने काम खराब कर दिय। हालांकि डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से इंग्लैंड की टीम आगे थी इसलिए 46 रनों से मुकाबला जीत गई।

harry brook

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खराब शुरुआत की। मैथ्यू शॉर्ट जल्दी आउट होकर चलते बने। उन्होंने 14 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मिचेल मार्श ने 24 रनों की पारी खेली। यहाँ से कैमरन ग्रीन और स्टीव स्मिथ ने मिलकर एक बेहतरीन भागीदारी की।

दोनों स्कोर 131 तक लेकर चले गए। स्मिथ 60 रन बनाकर आउट हो गए। ग्रीन ने 42 रनों की पारी खेली। निचले क्रम से एलेक्स कैरी ने 65 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मैक्सवेल ने 30 और आरोन हार्डी ने 44 रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट पर 304 तक पहुंचा दिया। जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए इंग्लिश टीम को दो बड़े झटके लगे। फिलिप साल्ट बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। वहीं बेन डकेट 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। मुश्किल स्थिति में विल जैक्स और हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की टीम को संभाल लिया।

दोनों के बीच एक बड़ी शतकीय भागीदारी हुई। इस बीच जैक्स 84 रन बना आउट हो गए लेकिन ब्रूक ने अपना पहला एकदिवसीय शतक जमा दिया। 4 विकेट पर 254 के कुल स्कोर पर बारिश से खेल रुका। इसके बाद डकवर्थ एंड लुईस नियम से इंग्लैंड को 46 रनों से विजेता घोषित किया गया। ब्रूक ने 94 गेंदों में नाबाद 110 रनों की पारी खेली और कप्तान होने की जिम्मेदारी का निर्वहन भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+