हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, अब किसे मिलेगी महिला टीम की लीडरशिप?

भारतीय महिला क्रिकेट में नेतृत्व का एक बड़ा युग खत्म हो गया है। हरमनप्रीत कौर ने भारतीय टीम की तीनों प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। 37 वर्षीय हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी।

हरमनप्रीत ने अपने कप्तानी कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि यह उनके लिए आसान फैसला नहीं था। उनके मुताबिक, इस सफर में कई सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जिन्हें वह जीवनभर अपने साथ रखेंगी।

harmanpreet kaur

कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत ने भारत के लिए 211 मैचों में नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि 2025 में भारत को विश्व कप जिताना रही। इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारत ने 2012, 2016 और 2022 में एशिया कप जीता। 2022 और 2026 एशियाई खेलों में भी भारतीय टीम ने उनके नेतृत्व में स्वर्ण पदक हासिल किया।

उनकी कप्तानी में 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने रजत पदक जीता। इसके बाद टीम ने 1999 के बाद पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज अपने नाम की। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी हरमनप्रीत का रिकॉर्ड खास रहा। उन्होंने भारत की 155 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की, जो इस प्रारूप में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है।

कप्तानी की शुरुआत कैसे हुई?

हरमनप्रीत को पहली बार 2012 एशिया कप में अंतरिम कप्तान के तौर पर टीम की जिम्मेदारी मिली थी। 2016 में उन्हें टी20 प्रारूप में नियमित कप्तान बनाया गया। 2022 में मिताली राज के संन्यास के बाद हरमनप्रीत को तीनों प्रारूपों में कप्तानी सौंप दी गई।

कप्तानी छोड़ने के साथ हरमनप्रीत ने साफ कर दिया कि उनका क्रिकेट करियर खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कप्तानी आज खत्म हो रही है लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए उनका प्यार कभी खत्म नहीं होगा। अब वह फिर से सिर्फ खेल के प्रति अपने प्यार के लिए मैदान पर उतरना चाहती हैं।

कौन बन सकता है नया कप्तान?

अपने फैसले को लेकर हरमनप्रीत ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारतीय टीम इस समय सही दिशा में है। टीम में प्रतिभा, कैरेक्टर, भरोसा और भविष्य को लेकर काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कप्तान के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई और अब समय है कि वह अपने सफर का अगला पन्ना शुरू करें। अब बड़ा सवाल है कि अगला कप्तान कौन होगा? हरमनप्रीत के बाद स्मृति मंधाना को तीनों प्रारूपों में भारतीय महिला टीम की कप्तानी सौंपे जाने की सबसे ज्यादा संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+