हरमनप्रीत कौर को बड़ा झटका, 75 प्रतिशत जुर्माने के अलावा मिलेंगे 3 डिमेरिट प्वाइंट्स, क्या है ये मामला?
Harmanpreet Kaur Fine: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के ऊपर 75% जुर्माने लगने के लिए तैयार है। हरमनप्रीत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में शनिवार को जो बर्ताव किया, उसको इस जुर्माने की वजह बताया जा रहा है।
एक मैच अधिकारी के मुताबिक हरमनप्रीत ने रविवार को जो हरकत की, वह लेवल 2 के ऑफेंस में गिनी जाएंगी। भारत और बांग्लादेश क्रिकेट टीमों के बीच हुआ यह मुकाबला 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच था।

यहां भारतीय टीम जीतते हुए रह गई, क्योंकि उनके अंतिम 6 विकेट 34 रनों के स्कोर पर ही गिर गए थे। यह मैच टाई हुआ और हरमनप्रीत अपने एलबीडब्ल्यू आउट पर खुश नहीं थीं। हरमनप्रीत ने अंपायर से नोकझोंक करने से पहले अपने बल्ले को स्टंप पर दे मारा था। उस वक्त मैदान पर तनवीर अहमद अंपायरिंग कर रहे थे।
बाद में प्रेजेंटेशन सेरिमनी के दौरान भी हरमनप्रीत ने अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए थे। इस पर बात करते हुए मैच अधिकारी ने बताया, ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड हरमनप्रीत ने जो किया है, उसके चलते उन पर जुर्माना लगेगा। उन्होंने अपने बल्ले को स्टंप पर दे मारा, जिसके लिए 50% का जुर्माना है और बाद में प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान अंपायर सवाल उठाया, जिसके लिए उनको मैच फीस का 25% जुर्माना देना होगा।
ये भी पढ़ें- सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता कोरिया ओपन 2023, बढ़ाई देश की शान
इसके अलावा हरमनप्रीत कौर को दो डिमैरिट पॉइंट भी मिलेंगे और एक डिमैरिट पॉइंट प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान अंपायर पर अंगुली उठाने के लिए मिलेगा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का यह दौरा समाप्त हो गया है।यहां भारत ने तीन मैचों की T20 सीरीज खेली थी, जहां उन्होंने 2-1 से श्रृंखला जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद वनडे मैचों की शुरुआत बांग्लादेश की धमाकेदार जीत के साथ होती है, लेकिन दूसरे मुकाबले में ही भारतीय क्रिकेट टीम मैच को जीतने में कामयाब रहती है। तीसरा मैच भारत जीत नहीं पाया, और सीरीज 1-1 से ड्रा हो गई।












Click it and Unblock the Notifications