Harmanpreet Kaur ने रचा इतिहास, बनीं रिकॉर्ड तोड़ क्वीन, इस मामले में निकली सबसे आगे

Harmanpreet Kaur Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस रिकॉर्ड ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा दिया है। श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच में भारत की शानदार जीत के साथ ही हरमनप्रीत अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल कप्तान बन गई हैं।

हरमनप्रीत की बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत (Harmanpreet Kaur Record)

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच में मिली 8 विकेट की जीत हरमनप्रीत की बतौर कप्तान 77वीं जीत थी। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की महान कप्तान मेग लैनिंग (76 जीत) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। हरमनप्रीत अब पुरुष और महिला, दोनों ही श्रेणियों में टी20 फॉर्मैट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। पुरुषों में यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा (50 जीत) के नाम है, जिनसे हरमनप्रीत काफी आगे निकल चुकी हैं।

Harmanpreet Kaur 1

भारत ने दर्ज की एकतरफा जीत

ग्रीनफील्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को चारों खाने चित कर दिया। पहले गेंदबाजी करते हुए रेणुका ठाकुर (4 विकेट) और दीप्ति शर्मा (3 विकेट) ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने मात्र 42 गेंदों में नाबाद 79 रनों की तूफानी पारी खेली। हरमनप्रीत कौर भी अंत तक क्रीज पर टिकी रहीं और 40 गेंद शेष रहते भारत को सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी।

एक साथ बनाए कई रिकॉर्ड

हरमनप्रीत के नाम अब कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। उन्होंने 130 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जो दुनिया में सर्वाधिक है। वे किसी एक टीम (श्रीलंका) के खिलाफ 16 मैच जीतने वाली पहली कप्तान बन गई हैं। हरमनप्रीत 185 टी20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि भारत की पहली आईसीसी (ICC) वनडे वर्ल्ड कप जीत के ठीक दो महीने बाद आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+