World Cup 2023 में पाकिस्तान के इस गेंदबाज की हुई जमकर धुनाई, दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े मैच में खेला जाएगा। टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ ही पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के नाम विश्व कप 2023 में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
पेसर रऊफ ने रविवार, 11 नवंबर को कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के अंतिम लीग मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 30 वर्षीय खिलाड़ी 500 से अधिक रन देने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

हारिस रऊफ ने पाकिस्तान के अंतिम लीग मैच में अच्छा प्रदर्शन जरूर किया, लेकिन टीम को इसका कोई फायदा नहीं हुआ। अपनी तेज गति के लिए जाने जाने वाले रऊफ से उम्मीद की जा रही थी कि वह विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करेंगे, लेकिन वह भारत की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में नाकाम रहे और उन्हें इंग्लैंज की विस्फोटक बल्लेबाजी का शिकार होना पड़ा।
संयोग से हारिस रऊफ अंतिम लीग में अच्छी फॉर्म में थे, उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक और मोइन अली के बड़े विकेट लिए, जिनमें से दो डेथ ओवरों में आए। हारिस राउफ ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ 10 ओवर में 64 रन देकर 3 विकेट लिए। तेज गेंदबाज राउफ ने अपने पहले 3 ओवरों में 31 रन दिए थे और दूसरे स्पैल में अच्छी वापसी की।
विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन देने वाले गेंदबाज
- हारिस रऊफ- 9 मैचों में 533 रन, 16 विकेट (पाकिस्तान- 2023)
- आदिल राशिद- 11 मैचों में 626 रन, 11 विकेट (इंग्लैंज- 2019)
- दिलशान मदुशंका- 9 मैचों में 525 रन, 21 विकेट (श्रीलंका- 2023)
- मिचेल स्टार्क- 10 मैचों में 502 रन, 10 विकेट (ऑस्ट्रेलिया- 2019)
- शाहीन शाह- 18 मैचों में 481 रन, 18 विकेट (पाकिस्तान- 2023)












Click it and Unblock the Notifications