ICC ने गिराया हारिस रऊफ का फाइटर जेट, बैन लगाकर निकाली हेकड़ी, बुमराह-सूर्या पर भी कड़ा एक्शन
Haris Rauf Banned: एशिया कप के दौरान हाथ नहीं मिलाने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों की हरकतें काफी अजीब थी। उस मैच के बाद अगले मैच में हारिस रऊफ ने फाइटर जेट गिराने का इशारा किया था। खेल के मैदान को रऊफ ने युद्ध के मैदान से जोड़ दिया था। अब आईसीसी ने कार्रवाई की है।
आईसीसी ने टूर्नामेंट के एक महीने से भी ज्यादा समय के बाद अब सजा सुनाई है। इसमें हारिस रऊफ की हेकड़ी निकल गई है। उनको तुरंत प्रभाव से बैन करने का फैसला सुनाया गया है। उनके अलावा भारत के सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के ऊपर भी एक्शन हुआ है।

रऊफ को दो इंटरनेशनल मैचों के लिए बैन किया गया है, इसका मतलब है कि वह अगले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलेंगे। रऊफ पर लगा प्रतिबंध दो अलग-अलग घटनाओं के कारण लगाया गया है। पहली घटना 14 सितंबर के ग्रुप मैच की है और दूसरी 28 सितंबर के फाइनल की है। दोनों मैचों में उन्हें दो-दो डिमेरिट पॉइंट्स मिले और साथ ही मैच फीस का 30 फीसदी हिस्सा भी काटा गया। उनके अलावा गन सेलिब्रेशन करने वाले साहिबजादा फरहान को भी एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है और उन्हें आधिकारिक चेतावनी जारी की गई है।
सूर्यकुमार यादव को भी आईसीसी ने दंडित किया है। उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट मिले हैं और मैच फीस का 30 प्रतिशत हिस्सा काटा गया है। वहीं, फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की हरकत पर भी विश्व क्रिकेट संस्था ने कार्रवाई करते हुए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट और आधिकारिक चेतावनी जारी की है। अर्शदीप सिंह पर पीसीबी की शिकायत के बाद जांच हुई, लेकिन दोषी नहीं पाए जाने के कारण उन्हें किसी तरह की सजा नहीं दी गई।
आईसीसी का आधिकारिक बयान (भारत बनाम पाकिस्तान, 14 सितंबर 2025)
- आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन की अगुवाई में हुई सुनवाई के बाद तीन खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
- भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो खेल की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार से जुड़ा है। इसके चलते उन पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया और दो डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए।
- पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान को भी इसी तरह के अपराध का दोषी ठहराया गया। उन्हें आधिकारिक चेतावनी दी गई और एक डिमेरिट पॉइंट मिला।
- वहीं, हारिस रऊफ पर भी वही चार्ज लगाए गए। उन्हें मैच फीस का 30% जुर्माना और दो डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए।
21 सितंबर 2025 - भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला
- आईसीसी मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की अगुवाई में हुई सुनवाई के बाद भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह को राहत मिली।
- उन पर आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 के उल्लंघन का आरोप था, जो अशोभनीय, आपत्तिजनक या अपमानजनक इशारा करने से संबंधित है। जांच में अर्शदीप को दोषी नहीं पाया गया, जिसके चलते उन पर किसी भी तरह की सजा नहीं लगाई गई।
28 सितंबर 2025 - फाइनल, भारत बनाम पाकिस्तान
- भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लगाए गए आरोप को स्वीकार कर लिया, जो खेल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले आचरण से संबंधित है। बुमराह को इसके लिए आधिकारिक चेतावनी दी गई और एक डिमेरिट पॉइंट मिला। चूंकि उन्होंने सजा स्वीकार कर ली थी, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
- वहीं, आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा कराई गई सुनवाई में हारिस रऊफ को एक बार फिर अनुच्छेद 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। उन्हें मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया और दो अतिरिक्त डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए।
अब तक के कुल मिलाकर चार डिमेरिट पॉइंट्स जमा होने के कारण हारिस रऊफ पर आईसीसी की सख्ती बढ़ गई है। पिछले दो सालों में मिले ये पॉइंट्स आईसीसी के अनुशासनात्मक नियमों के तहत दो सस्पेंशन पॉइंट्स के बराबर माने गए हैं। इसी वजह से रऊफ को 4 और 6 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों से प्रतिबंधित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications