World Cup 2023: 'क्या अब लड़ाई कर लूं उनके साथ?', भारत के खिलाफ मैच को लेकर ये क्या बोल गए हारिस रऊफ
Haris Rauf on India vs Pakistan match: भारत और पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेगी। भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर जब हारिस रऊफ से पाकिस्तानी मीडिया ने कुछ सवाल किया। तो इस पर हारिस रऊफ ने मजेदार जवाब देते हुए वहां मौजूद लोगों की बोलती बंद कर दी। हारिस रऊफ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान बेस्ट परफॉर्मेंस देगी: पाकिस्तान और भारत के बीच जब भी मुकाबला होता है तो दोनों देशों के फैंस के बीच गजब का माहौल देखने को मिलता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कहा कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन देगी। पाकिस्तान और भारत के बीच क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर मैदान पर तनाव का माहौल देखा जाता रहा है।

तो क्या लड़ाई कर लूं भारत के साथ? हारिस रऊफ से जब एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि पहले तेज गेंदबाज में आग होती थी खासकर भारत के खिलाफ मैचों में हमारे तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी रहते थे। जैसे आंख दिखाना, लेकिन अब इस तरह की घटनाएं देखने को नहीं मिलती। इस पर हारिस रऊफ ने रिपोर्टर से कहा तो क्या लड़ाई कर लूं भारत के साथ? क्रिकेट है ये जंग थोड़ी है।
पहले जैसा अग्रेशन नहीं दिखता: रिपोर्टर ने फिर कहा पहले जैसा अग्रेशन नहीं है इस पर हारिस रऊफ ने कहा मुझे अग्रेशन बिल्कुल नजर आता है। बाकी लोगों को विश्वास हो या ना हो लेकिन एक टीम के तौर पर हमें खुद पर भरोसा है कि हम बेस्ट हैं और हम अपना बेस्ट देंगे हम यह नहीं सोचते कि लोग हमारे बारे में क्या बोल रहे हैं हम बस अपने खेल पर ध्यान देते हैं। हमें अपनी टीम और अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है।












Click it and Unblock the Notifications