Virat Kohli ने पाकिस्तान से छीन लिया था जीता हुआ मैच, रऊफ का छलका दर्द, कहा- बुरा लगता, अगर...

Haris Rauf On Virat Kohli: भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी पर अब पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले कोहली को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया।

T20 World Cup 2022, Haris Rauf On Virat Kohli: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज भारत ने धमाकेदार अंदाज में किया था। 23 अक्टूबर को रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर चार विकेट से हराया था। मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने इस इनिंग को बेहद खास बताया था। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 19वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर दो छक्के जड़कर सभी को हैरान कर दिया था।

कोहली के छक्कों पर रऊफ ने तोड़ी चुप्पी

कोहली के छक्कों पर रऊफ ने तोड़ी चुप्पी

इस मैच को बीते अब एक महीने से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों के जहन में भी मैच के कुछ पल अभी तक ताजा है। पाकिस्तान के तेज तर्रार गेंदबाज हारिस रऊफ डेथ स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। अब उन्होंने कोहली द्वारा लगाए गए छक्कों पर अपनी दिल की बात कही है। उन्होंने कहा कि कोहली जैसे बल्लेबाज से छक्का खाकर मुझे बुरा नहीं लगा।

अगर ऐसा होता तो लगता बुरा

अगर ऐसा होता तो लगता बुरा

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कहा कि अगर यही दो छक्के दिनेश कार्तिक या हार्दिक पंड्या ने मारे होते तो मुझे दुख होता। क्रिकविक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए हारिस रऊफ ने कहा कि मुझे पता था कि आखिरी ओवर मोहम्मद नवाज का है, इसलिए मेरी कोशिश कम से कम रन देने की थी। मैंने ओवर की पहली 4 गेंदों में 1 तेज की थी, लेकिन पांचवीं और छठी गेंद को प्लान के मुताबिक नहीं डाल सका, कोहली वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं, अगर यही शॉट कोई और खिलाड़ी मारता तो मुझे अच्छा नहीं लगता।

कोहली ने खेली थी यादगार पारी

कोहली ने खेली थी यादगार पारी

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 159 रन बनाए थे जिसमें शान मसूद और इफ्तिखार अहमद के अर्धशतक जड़ने का काम किया था। इसके बाद भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी और उन्होंने 31 रनों पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन पंड्या-कोहली की जोड़ी ने टीम को जीत तक पहुंचाने का काम किया। आखिरी तीन ओवर में भारत को 48 रन बनाने थे, जिसे उन्होंने हासिल कर इस मुकाबले में यादगार जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+