हार्दिक पांड्या से नताशा को नहीं मिलेगी एक भी फूटी कौड़ी? पहले से प्लानिंग कर खेल दिया बड़ा गेम
Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का समय खराब चल रहा है। उनका अपनी पत्नी नताशा स्तानकोविक के साथ रिश्ता खत्म हो चुका है। दोनों ने अपनी राहें अलग करने की पुष्टि खुद की है।
दोनों के तलाक के बाद अब हार्दिक पांड्या की संपत्ति में से नताशा को हिस्सा मिलेगा। हार्दिक पांड्या की 70 फीसदी हिस्सा जाने की बातें हो रही हैं। हालांकि इनका भी कोई आधार नज़र नहीं आ रहा लेकिन मुद्दा काफी गर्म है।

इस बीच एक और नई खबर सामने आई है कि हार्दिक पांड्या ने अपनी प्रोपर्टी को लेकर बहुत पहले ही प्लानिंग कर ली थी। पांड्या ने अपनी सम्पत्ति खुद के नाम पर रखी ही नहीं है। पांड्या के एक पूराने इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने प्रोपर्टी को लेकर बात की है।
गौरव कपूर के साथ वीडियो में हार्दिक पांड्या कहते हैं कि मैंने अपने हर अकाउंट में अपनी मां का नाम साथ में रखा हुआ है। इसके अलावा प्रोपर्टी भी मेरी मां के नाम ही है। गाड़ी, घर सभी मां के ही नाम पर है। मेरा कोई भरोसा नहीं है और मैं आगे जाकर अपनी संपत्ति का 50 फीसदी हिस्सा किसी और को नहीं देना चाहता। यह बहुत चुभेगा।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, इसे शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा कि हार्दिक पांड्या बहुत स्मार्ट है। वह जानते थे कि नताशा के साथ उनका तलाक हो सकता है। फैन्स के भी काफी रिएक्शन इस वीडियो के ऊपर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उम्मीद है यह सच हो और हार्दिक भाई को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
नताशा सर्बिया चल गई हैं। वह अपने बेटे अगस्त्य को भी साथ में लेकर गई हैं। नताशा इन्स्टाग्राम पर लगातार एक्टिव रहती हैं और वहां स्टोरीज भी पोस्ट करती रहती हैं। पांड्या और नताशा ने कोविड लॉक डाउन के समय शादी की थी। इसके बाद पिछले साल उदयपुर में भी बड़ा आयोजन कर एक बार फिर से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications