'What Nonsense...,' सुनील गावस्कर के बयान के बाद अंबाती रायडू को ट्वीट कर क्यों देनी पड़ी सफाई?
सुनिल गावस्कर की प्रतिक्रिया के बाद अंबाती रायडू ने अपनी खराब फॉर्म को लेकर ट्वीट कर लिखा, 'जीवन और खेल में उतार-चढ़ाव एक निरंतर हिस्सा हैं। हमें सकारात्मक रहने और कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत है और चीजें बदल जाएंगी।'

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज बल्लेबाज अंबाती रायडू और सोशल मीडिया के बीच एक दिलचस्प मैच चल रहा है। दरअसल, उन्होंने अपने एक ट्वीट को पूर्व ओपनर सुनील गावस्कर के बयान से जोड़े जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उनके इस ट्वीट का सुनील गावस्कर के बयान से कोई लेना-देना नहीं है, और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे गावस्कर की हर सलाह का सम्मान करते हैं।
अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू ने अपने ट्वीट में लिखी बातों को स्पष्ट करते हुए कहा कि गुरुवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद सुनील गावस्कर की टिप्पणियों से इसका कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल, 28 अप्रैल को गावस्कर की टिप्पणियों से अपने बयान के जुड़े होने को लेकर रायडू ने अपने पहले के ट्वीट के बारे में अपने विचार साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
दरअसल, पूरा मामला ये था कि जयपुर में खेले गये मैच के दौरान सीएसके को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के खिलाड़ी अंबाती रायुडू बतौर इंपैक्ट प्लेयर मैदान पर आए और 2 गेंदों पर बिना कोई रन बनाए वापस पवेलियन लौट गए, जिसके बाद सुनील गावस्कर ने उनकी बल्लेबाजी पर सवाल खड़े कर दिये।
गावस्कर ने कहा कि, 'आप मैदान पर फील्डिंग करने नहीं आए हैं। आप सिर्फ बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकते और गेंद को हिट करना शुरू नहीं कर सकते। आप ऐसा नहीं कर सकते। यह हमने पृथ्वी शॉ के साथ देखा है। वह सफलता के बिना सिर्फ बल्लेबाजी करने के लिए आ रहा है। कोई फील्डिंग नहीं, कोई स्कोरिंग नहीं।' रायुडू दूसरी गेंद पर डक के लिए आउट हो गए।
गावस्कर की प्रतिक्रिया के बाद रायडू ने अपनी खराब फॉर्म को लेकर ट्वीट कर लिखा, 'जीवन और खेल में उतार-चढ़ाव एक निरंतर हिस्सा हैं। हमें सकारात्मक रहने और कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत है और चीजें बदल जाएंगी, परिणाम हमेशा हमारे प्रयास का पैमाना नहीं होते हैं। इसलिए हमेशा मुस्कुराते रहें और प्रक्रिया का आनंद लें।'
इसके बाद से उनके ट्वीट कर गावस्कर की टिप्पणी से जोड़कर देखा जाने लगा। सोशल मीडिया पर जब मामला बढ़ने लगा तो रायडू को एक ओर ट्वीट कर अपनी बातों को स्पष्ट करते हुए लिखा, कि 'क्या बकवास है। मेरे ट्वीट का मिस्टर गावस्कर के बयान से कोई लेना-देना नहीं है। उनकी राय का मैं सम्मान करता हूं और वो मेरी फील्डिंग को लेकर था। लेकिन एक खिलाड़ी नहीं तय करता है कि वो फील्डिंग करेगा या नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications