हार्दिक पांड्या को हमेशा के लिए छोड़कर जा रही नताशा? इन्स्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर दिया संकेत
हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्तानकोविक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच तलाक की खबरें आती रही हैं लेकिन इन पर मोहर नहीं लगी है। हार्दिक और नताशा को लम्बे समय से एक साथ नहीं देखा गया है। हाल ही में अनंत अम्बानी की शादी में भी पांड्या अकेले गए थे।
इस बीच नताशा इन्स्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और नियमित अंतराल पर उनकी स्टोरीज भी आती रहती हैं। इस बार नताशा ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखने के बाद कयासों का बाजार गर्म होना लाजमी है। इससे पहले नताशा की तरफ से ऐसा कोई पोस्ट नहीं दिखा रहा।

दरअसल नताशा ने इन्स्टाग्राम स्टोरी में बैग पैक करने की फोटो डाली है। इसके बाद उनकी तरफ से कार की फोटो भी डाली गई है। कैप्शन में लिखा है कि यह साल का वो दिन है। नताशा के इस पोस्ट से कयास लगाये जा रहे हैं कि वह हमेशा के लिए पांड्या को छोड़ रही हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया है।
उधर हार्दिक पांड्या ने मुंबई में अनंत अम्बानी की शादी अटेंड की थी। इसके बाद वह बड़ौदा पहुंचे। टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत के बाद वह पहली बार अपने घर आए थे। लोगों ने हार्दिक पांड्या का भव्य स्वागत किया। हार्दिक पांड्या ने रोड शो किया और उनको देखने के लिए फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications