IPL Qualifier-1: एमएस धोनी की प्लानिंग के कायल हुए हार्दिक पांड्या, गुजरात की हार के बाद बताया कहां हुई गलती
गुजरात के कप्तान हार्दिक ने चेन्नई के खिलाफ मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से कहा कि, 'मुझे लगता है कि हम गेंद के साथ काफी सही थे, लेकिन हमने बुनियादी गलतियां कीं, और मुझे लगता है कि इससे हमें नुकसान हुआ।'

GT Vs CSK IPL 2023 Qualifier 1: आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने हार्दिक पांड्या की टाइटंस को 15 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच में मिली करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक ने बताया कि उनकी टीम से कहां गलती हुई और चेन्नई ने किस रणनीति से मुकाबला अपने नाम किया।
चेन्नई के खिलाफ गुजरात से हुईं बुनियादी गलतियां
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्लेऑफ में कुछ बुनियादी गलतियों और कुछ 'सॉफ्ट गेंदों' की कीमत उनकी टीम को चुकानी पड़ी। टॉस जीतने के बाद, हार्दिक ने गेंदबाजी करने का विकल्प चुना और सुपर किंग्स ने 172 रन बनाए। लक्ष्य का पिछा करने उतरी टाइटंस की टीम पूरे मैच में संघर्ष करती नजर आई, और आखिर में जीटी 157 रन पर सिमट गई।
हार्दिक ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से कहा कि, 'मुझे लगता है कि हम गेंद के साथ काफी सही थे, लेकिन हमने बुनियादी गलतियां कीं, और मुझे लगता है कि इससे हमें नुकसान हुआ।' 'पहली पारी के बाद जिस तरह के हमारे पास गेंदबाज थे, मुझे लगा कि हमने 15 रन ज्यादा दिए, हमें उन्हें रोकना चाहिए था।'
हार्दिक ने बताया कि, 'हमने बहुत सी चीजें सही कीं। मुझे लगता है कि हमने बीच-बीच में कुछ सॉफ्ट गेंदें फेंकी। हम कुछ योजनाओं पर काम कर रहे थे और इस बीच में हमने कुछ रन दिए , मुझे नहीं लगता कि हमें इस पर ज्यादा गौर करने की जरूरत है। हमें दो दिन बाद खेलना (क्वालिफायर-2) है। फाइनल में पहुंचने के लिए हमें एक और मैच खेलना है।'
हार्दिक ने कहा कि जब उन्होंने सुपर किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला किया तब उन्हें जिस ओस की उम्मीद थी वह नहीं दिखी। हार्दिक से जब पूछा गया कि क्या उन्हें टॉस में अपने फैसले पर पछतावा है तो उन्होंने कहा, नहीं, नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। 'आप जानते हैं कि पछतावा जीवन में अच्छा नहीं है। हमें उम्मीद थी कि ओस आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर भी मुझे लगता है कि हमने 15 रन अतिरिक्त दिए और बल्लेबाजी विभाग के रूप में हमने विकेट गंवाए। उन्होंने कहा कि, कुल मिलाकर मुझे लगता है कि दोनों विभागों में हमने सही चीजें नहीं कीं।
हार्दिक ने की एमएस धोनी की प्रशंसा
दरअसल, चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने जिस अनुभव के साथ गुजरात के गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, इसके लिए हार्दिक ने धोनी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि 'हां, देखिए, यही उनकी खूबसूरती है। अपने दिमाग से वह जिस तरह से वह गेंदबाजों का उपयोग करते हैं, वह सुनिश्चित करते हैं कि आपको ऐसा लगे कि वह स्कोर में दस रन अतिरिक्त जोड़ रहे हैं, और आप जानते हैं, हम विकेट खोते रहे, वह स्थिति के अनुसार गेंदबाजों का इस्तेमाल करते रहे।'












Click it and Unblock the Notifications