'सब सोच रहे थे मुझे ड्रॉप किया गया है', हार्दिक पांड्या ने दूर की लोगों की गलतफहमियां
नई दिल्ली, 3 जून: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया है कि उन्होंने चोट के बाद कैसे इतनी अच्छी वापसी की। हार्दिक पांड्या T20 वर्ल्ड कप 2021 से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे क्योंकि उनकी कमर में तकलीफ थी जो पिछले 2 साल से उनको तंग करती रही है। आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या बिना किसी मैच तैयारी के आए थे और कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना था कि यह सीजन उनके लिए खराब जाएगा।

लेकिन हार्दिक ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 44.27 की औसत से 487 रन बनाए और गेंदबाजी में भी अच्छे दिखाई दिए। इतना ही नहीं वह कप्तान के तौर पर भी पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे। इसके चलते हार्दिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में लिया गया है और इस बात का यकीन है कि वह ऑस्ट्रेलिया में इस साल के अंत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भी चुने जाएंगे। हार्दिक पांड्या यह महसूस करते हैं कि कई लोगों का मानना है कि उनको भारतीय टीम से बाहर किया गया। जबकि ऐसा नहीं है।

वे बीसीसीआई का धन्यवाद जताते हैं जिन्होंने उनको एक लंबा ब्रेक लेने की छूट दी और वे मैदान पर फिट होकर वापस आ सके। हार्दिक ने गुजरात टाइटंस द्वारा पोस्ट किए एक वीडियो में कहा, "कई लोग नहीं जानते हैं कि भारतीय टीम से अलग होने का फैसला मेरा था। बहुत लोगों को लगता है कि मुझे बाहर निकाला गया है। जब आप उपलब्ध होते हो तभी आप को बाहर निकाला जाता है। मैं बीसीसीआई का शुक्रगुजार हूं क्योंकि उन्होंने मुझे इतना लंबा ब्रेक दिया उन्होंने कभी भी मुझे वापसी करने के लिए दबाव नहीं डाला और यह एक ऐसी चीज है जिसका मैं मुरीद हूं और अब आप पुराने हार्दिक पांड्या को फिर से वापस देख रहे हैं।
Recommended Video
"मैंने किसी से ऐसा कहा भी था कि अब फैंस वापस आ चुके हैं और मेरी वापसी के लिए यह समय अच्छा है। मैं आगे की ओर देख रहा हूं। अभी बहुत से मैच आने हैं जहां मैं खेलने जा रहा हूं आईपीएल से पहले जो भी मैंने कड़ी मेहनत की है वह आने वाले दिनों में अच्छे से इस्तेमाल की जाएगी और जो मैंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए किया वह अपने देश के लिए भी कर पाऊंगा।"












Click it and Unblock the Notifications