सच में हार्दिक और नताशा के रिश्ते में आ गई दरार! वर्ल्ड कप से लौटे क्रिकेटर के साथ ऐसा क्या हुआ?
Hardik Pandya separation rumours: वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया भारत में वापसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। 4 जुलाई को सभी खिलाड़ियों ने मुंबई में परेड की। पूरे देश की जनता ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। मुंबई में भी फैंस की भीड़ खिलाड़ियों के स्वागत में उमड़ी हुई थी।
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी नजर आए। हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप जीतने के बाद काफी चर्चा में बने हुए हैं। इससे पहले ऐसा कहा जा रहा था कि उनकी पत्नी नताशा और उनके बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है।

इस बीच देखने को ये भी मिला कि हार्दिक पांड्या की बजाय उनके बेटे ने उनका स्वागत किया। बेटे के साथ क्रिकेटर की खूब सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो देखने लायक हैं।
बताते चलें कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक की वापसी को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड थे। फैंस को उम्मीद थी कि क्रिकेटर की पत्नी उनका स्वागत करेंगी। ऐसे में तलाक की खबरों पर भी विराम लग जाता । मगर हुआ ठीक इसके उलट ही। हार्दिक की पत्नी नताशा नहीं बल्कि बेटे अगस्त्य ने उनका वेलकम किया।
कई यूजर्स ने हार्दिक और उनके बेटे की तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि नताशा भाभी आखिर कहां हैं? एक यूजर ने कहा कि हमें तो लगा था कि भाभी आपका इंडिया में वेलकम करेंगी मगर यहां तो आपका वेलकम आपके बेटे ने किया।












Click it and Unblock the Notifications