क्या अनन्या पांडे ने चुराया हार्दिक पंड्या का दिल? सबके सामने जमकर की मस्ती, वीडियो वायरल
Hardik Pandya video viral: मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। मेहमानों में चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी नजर आईं। शादी के फंक्शन में वह अपने ग्लैमरस लुक के कारण सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही हैं।
पंड्या के साथ किया जोरदार डांस
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और अनन्या पांडे इस दौरान जमकर डांस करते हुए नजर आए। इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या हार्दिक का दिल अब अनन्या ने चुरा लिया है? इसके अलावा भी यूजर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

काफी खूबसूरत लग रही हैं अनन्या
अनन्या इस मौके पर गोल्डन स्ट्राइप्स से सजा पीला लहंगा पहनी हुई नजर आ रही हैं। टाइगर प्रिंट डिज़ाइन ने उनके आउटफिट में चार चांद लगाने का काम किया है। इस ड्रेस में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं और मेहमानों का ध्यान भी उन्होंने खींच लिया।
12 जुलाई से 14 जुलाई तक चलेगा कार्यक्रम
अनंत अंबानी की शादी की बारात में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं हैं, जिससे इसकी चमक और भी बढ़ गई। शादी का जश्न 12 जुलाई से 14 जुलाई तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाला है। इस कार्यक्रम में भारत और विदेश से कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई हैं।
फिर वाइफ के बिना नजर आए पंड्या
इस मौके पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और हाल ही में वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाने वाले हार्दिक पंड्या समेत कई नामचीन क्रिकेटर मौजूद थे। हार्दिक पंड्या अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बिना देखे गए, जिससे उनके रिश्ते के बारे में अटकलें और तेज हो गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications