क्रुणाल के जन्मदिन पर उमड़ी Hardik Pandya की 'हार्दिक' भावनाएं, भाई के लिए लिखा भावुक मैसेज

हार्दिक पांड्या ने भाई क्रुणाल पांड्या के जन्मदिन पर एक गहरी भावनाओं को व्यक्त करता हुए मैसेज लिखा है। दोनों ने एक साथ जिंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव झेले हैं। हार्दिक ने अपने भाई को 'My Love' कहा है।

Hardik Pandya

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का अपने परिवार के सदस्यों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। यह एक पिता और भाईयों के मजबूत रिश्तों की कहानी जैसा है। हार्दिक पिता के गुजर जाने के बाद भी अक्सर उनकी यादों में सार्वजनिक तौर पर आंखों में आंसू ला चुके हैं। बड़े भाई क्रुणाल को भी वे बहुत मानते हैं। आज क्रुणाल का बर्थडे है जिसके चलते हार्दिक ने शुक्रवार, 24 मार्च को अपने भाई को उनके 32वें जन्मदिन पर एक दिल छू लेने वाला संदेश भेजा। (फोटो सौजन्य- हार्दिक पांड्या ट्विटर)

हार्दिक का पिता और भाई के लिए अपार प्रेम

दोनों भाईयों की परवरिश काफी साधारण परिवार में हुई। जहां पिता ने बच्चों को क्रिकेटर बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया। दोनों ने साथ में जिंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव देखे। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ अपने कार्यकाल के दौरान दोनों को पहचान मिली जहां हार्दिक के लिए सर्वकालिक सुपरस्टार बन गए तो वहीं क्रुणाल बहुत तरक्की करने के बावजूद टीम इंडिया से गायब हैं और वापसी के रास्ते पहले से भी मुश्किल हो चुके हैं।

एक बहुत आगे और एक थोड़ा पीछे रह गया

अब आईपीएल में हार्दिक और क्रुणाल अलग टीमों से खेलते हैं। हार्दिक को पहले ही सीजन में कप्तान के तौर पर अपना खिताब मिल गया है। इसके बाद भारत की कप्तानी भी की है और उन्हें सफेद गेंद वाली टीम के उप-कप्तान के पद पर प्रमोट किया गया है।

ट्विटर पर हार्दिक ने अपने भाई के लिए एक हार्दिक ही संदेश लिखा, जिसमें कहा गया कि जब तक उनके पास एक-दूसरे का साथ है तब तक सब कुछ संभव है।

हार्दिक ने कहा, "एक साथ सपने देखने से लेकर सपने को जीने तक। भाई, जीवन नाम की इस यात्रा में मेरे साथ कोई और नहीं होगा। हम हंसे, रोए, जश्न मनाया, डांस किया और अपने उतार-चढ़ाव से गुजरे, जब तक हम एक दूसरे के साथ हैं तब तक सब कुछ संभव है।"

हार्दिक ने ट्वीट किया, "लव यू भाई और मैं आशा करता हूं कि आपका आने वाला दिन और साल बेहतरीन रहे। मैं आपके बेटे का HP पापा बनने की कोशिश करूंगा, जैसे आप मेरे लिए सबसे अच्छे रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो माई लव।"

अब हार्दिक 31 मार्च को आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। जबकि क्रुणाल लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलेंगे।

Recommended Video

    Babar Azam और Rizwan को The Hundred में किसी भी टीम ने नहीं डाली घास | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+