Mumbai Indians में वापसी पर Hardik Pandya की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, शेयर किया पुरानी यादों का दिलचस्प Video

IPL 2024: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को सोमवार को ऑल-कैश डील के तहत गुजरात टाइटंस (GT) से मुंबई इंडियंस (MI) में शामिल किया गया। साल 2015 में एमआई के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले पंड्या ने कप्तान के रूप में पिछले दो सीजन में जीटी का प्रतिनिधित्व किया, और 2022 में लीग में अपने पहले सीजन में फ्रेंचाइजी को आईपीएल खिताब दिलाया। एमआई के साथ उनके ट्रेड की पुष्टि होने के बाद पंड्या ने अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो के साथ पोस्ट की है।

पांड्या ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह कई खूबसूरत यादें वापस लाया है। मुंबई. वानखेड़े. पल्टन. वापस आकर अच्छा लग रहा है।' दरअसल, हार्दिक के मुंबई में आने की पुष्टि आखिरी समय में हुई है, पहले खबरें थीं कि मुंबई इंडियन्स रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को ट्रेड करना चाहती है, लेकिन जब दोनों टीमों ने अपने ट्रेड से परदा हटाया तो रोहित मुंबई के साथ ही खड़े थे, लेकिन मुंबई हार्दिक को अपने खेमे में ला चुकी थी।

hardik pandya

हार्दिक को डेडलाइन वाले दिन जीटी ने बरकरार रखा था, लेकिन आखिरी मिनट में उनका एमआई में जाना संभव हो गया। हार्दिक पंड्या अपनी पहली फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापस जाने के लिए तैयार हैं। ऑलराउंडर ने जीटी के साथ दो महत्वपूर्ण साल बिताए, और आत्मविश्वास के साथ अपने अभियान का नेतृत्व किया। 2022 में जीटी के पहले सीजन में हार्दिक ने एक शानदार शुरुआत सुनिश्चित की, टीम ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती, जबकि वे इस साल की शुरुआत में एक रोमांचक फाइनल में आखिरी गेंद पर हार के बाद अपने दूसरे सीजन में उपविजेता रहे।'


ये भी पढ़ें- IPL 2024: 'मुंबई इंडियंस का मास्टर स्ट्रोक..,' हार्दिक पांड्या की वापसी पर पूर्व दिग्गज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

आईपीएल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि, जीटी से उनके जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया है। एक अन्य प्रमुख ट्रेड में ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरन ग्रीन एमआई से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) में शामिल हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+