हार्दिक पांड्या से उम्र में कितनी छोटी हैं माहिका शर्मा? क्रिकेटर ने खुलकर किया रिश्ते का ऐलान, कब होगी शादी
Hardik Pandya and Mahieka Sharma Age: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान के बाहर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। नताशा स्तानकोविक से अलग होने के बाद उनका नाम अब मॉडल और अभिनेत्री माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है।
हाल ही में इन दोनों को एक साथ देखा गया, जिससे उनके रिश्ते की अटकलें तेज हो गई हैं। हार्दिक पांड्या टीम चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए थे लेकिन माहिका के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। उस उभरते हुए रिश्ते के बीच दोनों हस्तियों की उम्र के बारे में जरूर जानना चाहिए।

हार्दिक और माहिका की उम्र का कितना है फासला?
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के बीच उम्र का अंतर फैंस के बीच चर्चा का विषय रहा है। हार्दिक पांड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को हुआ था, जिसके अनुसार वह वर्तमान में 32 वर्ष के हैं। मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा का जन्म 2001 में हुआ था, और उनकी उम्र लगभग 24 वर्ष है।
हार्दिक से कितनी छोटी हैं माहिका
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की उम्र में लगभग 8 साल का अंतर है। पहली पत्नी से हार्दिक पांड्या खुद छोटे थे, नताशा स्तानकोविक उनसे उम्र में एक साल बड़ी थी लेकिन माहिका से हार्दिक पांड्या काफी बड़े हैं।
हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका की जाति क्या है?
हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका की जाति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है, हालांकि हार्दिक खुद गुजराती ब्राह्मण हैं। माहिका अपना सरनेम ब्राह्मण लगाती हैं, उत्तर भारत में इस सरनेम का इस्तेमाल ज्यादातर ब्राह्मण ही करते हैं लेकिन माहिका को लेकर चीजें साफ़ नहीं हैं।
Hardik Pandya कब करेंगे शादी, रिलेशनशिप कन्फर्म
हार्दिक और माहिका का रिलेशन हाल ही में कन्फर्म हुआ है, ऐसे में शादी को लेकर भी चीजें जल्दी ही सामने आ सकती है। यह भी हो सकता है कि ये दोनों फ़िलहाल एक-दूसरे को डेट करेंगे और एक-दूसरे को जानने के बाद शादी का फैसला लेंगे। हार्दिक पांड्या ने अपने इन्स्टाग्राम पर माहिका के साथ फोटो पोस्ट कर अपने रिश्ते को खुलकर सबके सामने स्वीकार कर लिया है, तस्वीरें काफी वायरल हैं।












Click it and Unblock the Notifications