एक हुए हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या? वायरल फोटो ने मचाई हलचल, सामने आया चौंकाने वाल सच

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लगता है कि दो मशहूर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या इस साल रक्षाबंधन के मौके पर साथ आ गए हैं। तस्वीर में दोनों भाई अपने-अपने बेटों के साथ बैठे हैं और कलाई पर बंधी राखी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

भाईयों के बीच रिश्ते को लेकर पहले से चल रही चर्चाओं के बीच इस तस्वीर ने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी। फैंस इस बात के लिए खुश हैं कि दो भाई मनमुटाव खत्म कर वापस एक हो गए हैं। वायरल फोटो को लेकर एक जरूरी बात सामने आई है।

hardik and krunal

यह फोटो इस साल के रक्षाबंधनकी नहीं है। तस्वीर में नजर आ रहे भारतीय क्रिकेट टीम के दोनों भाई हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या ने इसे पिछले साल रक्षाबंधनके मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया था।

कैसे वायरल हुई फोटो

पुरानी फोटो दोबारा सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसे कई जगह इस तरह शेयर किया जाने लगा। रक्षाबंधन का मौका होने की वजह से फैंस ने इसे बिना सोचे शेयर करना शुरू कर दिया। इस वजह से यह फोटो तेजी से वायरल हो गई।

फोटो को थोड़ा एडिट किया गया है ताकि हार्दिक पांड्या का मौजूदा लुक इसमें नजर आए। पुरानी फोटो में उनके सिर पर बाल थे, जबकि अब वह नए हेयरस्टाइल में नजर आते हैं। इसी वजह से फोटो को देखकर कई लोगों को यह इस साल की फोटो लगी।

हार्दिक और क्रुणाल के रिश्ते को लेकर क्यों होती है चर्चा?

दोनों भाइयों के बीच रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से तरह-तरह की अटकलें लगती रही हैं। इन चर्चाओं को उस समय ज्यादा हवा मिली जब हार्दिक ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई, फैंस ने नोटिस किया कि क्रुणाल की तरफ से उनकी उपलब्धि को लेकर वैसा रिएक्शन नहीं दिखा, जिसकी सोशल मीडिया पर लोग उम्मीद कर रहे थे।

इसके बाद हार्दिक के जन्मदिन पर कोई बधाई मैसेज नही आया। दोनों भाइयों और उनकी पत्नी को साथ में भी नहीं देखा गया। आईपीएल तक साफ़ हो गया था कि पांड्या ब्रदर्स के रिश्ते ठीक नही चल रहे हैं और मनमुटाव है। हार्दिक अब अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लेकर बेंगलुरु रहते हैं। वहां बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+