IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले Hardik Pandya ने बढ़ाई भारत की टेंशन! गौतम गंभीर को पसंद नहीं आएगी ये बात

india tour of sri lanka 2024, Hardik Pandya News: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। ये दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल विदेश में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। दूसरी तरफ भारतीय टीम जिम्बाब्वे को हराने के बाद अब श्रीलंका का दौरा करने वाली है। बतौर कोच गौतम गंभीर का यह पहला दौरा होने वाला है।

हार्दिक पंड्या ने मांगा आराम

श्रीलंका के खिलाफ आगामी दौरे में तीन टी-20 और तीन वनडे मैच शामिल हैं। खास बात यह है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने पर्सनल वजह से वनडे सीरीज छोड़ने की इच्छा जताई है। भारतीय टीम को 2 से 7 अगस्त तक श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं।

Hardik Pandya 1

गौतम गंभीर चाहते हैं खेले सीनियर खिलाड़ी

टी-20 क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लेने के बावजूद रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे और टेस्ट में खेलना जारी रखेंगे। कोच गौतम गंभीर ने इन सीनियर खिलाड़ियों से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का आग्रह किया है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार हार्दिक पंड्या ने पहले ही बीसीसीआई को वनडे मैचों के लिए अपनी अनुपलब्धता के बारे में सूचित कर दिया है।

श्रीलंका दौरे के बाद अक्तूबर में होगा क्रिकेट

श्रीलंका दौरे के बाद अगस्त में भारतीय टीम की कोई सीरीज़ नहीं होगी। सितंबर में वे बांग्लादेश के खिलाफ़ दो टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सीरीज़ खेलेंगे। जो भारत में ही आयोजित की जाएगी। अक्टूबर में भारत अपने घर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगा।

साल के अंत में होना है ऑस्ट्रेलिया का दौरा

इस साल के अंत में भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से संबंधित सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बढ़ा सकता है। भारतीय टीम पिछले दो बार से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने में कामयाब रही है। लेकिन अब तक एक बार भी ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+