हार्दिक पांड्या की तूफानी फिफ्टी पर उछल पडीं गर्लफ्रेंड, क्रिकेटर ने ठोक दिया सलाम, सोशल मीडिया पर आया तूफ़ान
Hardik Pandya girlfriend:अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसने दर्शकों को सीटों से खड़ा कर दिया। मुश्किल हालात में क्रीज़ पर उतरे हार्दिक ने गेंदबाज़ों पर आक्रमण करते हुए महज़ 16 गेंदों में विस्फोटक अर्धशतक जड़ दिया। उनकी पारी में चौकों-छक्कों की ऐसी बरसात हुई कि मैदान का माहौल पूरी तरह भारत के पक्ष में चला गया। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है, युवराज ने 12 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी।
हार्दिक ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और किसी भी गेंदबाज़ को सेट होने का मौका नहीं दिया। कवर ड्राइव से लेकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से लगाए गए गगनचुंबी छक्कों तक, हर शॉट में उनका आत्मविश्वास झलक रहा था। उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी ने न सिर्फ रन गति को रफ्तार दी, बल्कि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ी को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

इस यादगार पारी के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला। स्टेडियम में मौजूद हार्दिक पांड्या की मंगेतर माहिका शर्मा पर कैमरा गया। इसके बाद हार्दिक ने उनकी ओर इशारा करते हुए सलाम किया। कमेंटेटर्स ने भी इसका जिक्र किया।
भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन का विशाल स्कोर बनाया। शुरुआत में संजू सैमसन (37) और अभिषेक शर्मा (34) ने तेज रन जोड़े, जबकि तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए महज़ 25 गेंदों में 63 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। अंत में शिवम दुबे नाबाद रहे और भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 232 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।












Click it and Unblock the Notifications