Hardik Pandya ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर तोड़ी चुप्पी, भविष्य में खेलने पर कही ये बड़ी बात

Hardik Pandya Press Conference: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर भारत ने कब्जा जमाया था। बांग्लादेश के बाद अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है।

Hardik Pandya

Hardik Pandya Press Conference: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भिड़ने को तैयार है। भारतीय टीम 3 जनवरी यानी मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस सीरीज की कप्तानी हार्दिक पंड्या करते नजर आएंगे। पंड्या की कप्तानी में भारत का रिकॉर्ड टी-20 में शानदार रहा है और टीम इसे आगे भी बरकरार रखना चाहेगी।

मैच से पहले पंड्या ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

मैच से पहले पंड्या ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मच से पहले हार्दिक पंड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातों का जिक्र किया। इस साल खेले जाने वाले वर्ल्ड कप को लेकर पंड्या ने कहा कि देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना हमारा पहला गोल है। दुर्भाग्य से हम 2022 में वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए, लेकिन इस साल हम वर्ल्ड कप जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके लिए टीम ने अभी से ही तैयारी भी शुरू कर दी है।

टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर कही यह बात

टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर कही यह बात

हार्दिक पंड्या से टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर भी सवाल किया गया। टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर पंड्या ने बताया कि अभी उनका पूरा फोकस व्हाइट बॉल क्रिकेट पर है। हार्दिक ने कहा कि अभी मुझे पहले व्हाइट बॉल में पूरी तरह खेलने दें। इसके बाद मैं टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोचूंगा। पंड्या ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को पूरी तरह से नहीं छोड़ा है। आने वाले समय में वह सफेद जर्सी में भी मैदान पर दिखाई दे सकते हैं।

युवा खिलाड़ियों से सजी है दोनों टीमें

युवा खिलाड़ियों से सजी है दोनों टीमें

रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को टी-20 सीरीज से बाहर रखा गया है। ये सभी खिलाड़ी वनडे सीरीज के दौरान टीम में वापसी करते नजर आएंगे। ऐसे में हार्दिक युवा टीम के साथ श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। दूसरी ओर श्रीलंका की बात करें तो श्रीलंका की टीम में भी इस सीरीज के लिए अधिकतर युवा खिलाड़ी ही मौजूद हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों देशों के बीच होने वाली इस सीरीज में किन खिलाड़ियों का बोलबाला रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+