IND vs SL: 'राजनीति जीत गई और अच्छा प्रदर्शन हार गया,' सूर्या को कप्तान बनाने पर भड़के हार्दिक पांड्या के फैन्स
IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा को लेकर चल रही अटकलों पर अब पूरी तरह से विराम लग गया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा करते हुए सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया। इसके अलावा वनडे में सीनियर खिलाड़ी भी खेलेंगे।
हार्दिक पांड्या के ऊपर सूर्यकुमार यादव भारी पड़े और कप्तान बन गए। पहले हार्दिक को ही कप्तान बनाने के बात थी लेकिन गौतम गंभीर ने सूर्या का नाम आगे किया और वहां से मामला पलट गया। हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया गया है। शुभमन गिल उपकप्तान हैं।

पांड्या कप कप्तान नहीं बनाने पर उनके फैन्स ने काफी गुस्सा दिखाया है। फैन्स सोशल मीडिया पर काफी तीखे शब्दों में बीसीसीआई के ऊपर प्रहार करते हुए दिखाई दिए। कुछ फैन्स ऐसे भी थे जिनका कहना था कि अच्छे प्रदर्शन का कुछ नहीं हुआ लेकिन पक्षपात की जीत हो गई।
एक फैन ने यह भी लिखा कि भगवान सब देख रहे हैं, जिन्होंने पांड्या के साथ गलत किया है, उसे माफ़ नहीं करेंगे। फैन्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ देखने को मिली। एक फैन ने लिखा कि पांड्या को दोनों ही फॉर्मेट में उपकप्तान तक नहीं बनाया गया। सच में बुरा लग रहा है।
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहे थे। फाइनल मैच में उन्होंने अंतिम ओवर डालते हुए मिलर को आउट किया था लेकिन सूर्यकुमार यादव का हैरान करने वाला कैच उसमें शामिल था। पांड्या ने एकदिवसीय सीरीज से आराम माँगा था और उनकी बात मानते हुए बोर्ड ने टीम में शामिल नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications