Hardik Pandya Lovestory: कौन है वो जिसने बदल दी हार्दिक की दुनिया? ऑलराउंडर ने पहली बार खोले लव लाइफ के राज़
Hardik Pandya Girlfriend News: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपने क्रिकेट सफर के उतार-चढ़ाव और भविष्य के लक्ष्यों पर खुलकर बात की है। एक हालिया इंटरव्यू में पंड्या ने साल 2016 के उस ऐतिहासिक बांग्लादेश मैच को याद किया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनकी मौजूदा सफलता के पीछे उनकी मंगेतर माहीका शर्मा का बड़ा हाथ है।
क्या रहा पंड्या के करियर का 'टर्निंग पॉइंट' (Hardik Pandya Girlfriend News)
हार्दिक ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ फेंके गए उस आखिरी ओवर को अपने करियर का 'टर्निंग पॉइंट' बताया। पंड्या ने याद किया कि कैसे 11 रन बचाने की उस चुनौती ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने कहा, "क्रिकेट में जब तक आखिरी गेंद न फिंक जाए, उम्मीद खत्म नहीं होती। उस मैच में बल्लेबाज विकेट गिरने से ठीक पहले मेरे सामने जश्न मना रहा था, लेकिन खेल पलटने के बाद जो यादें बनीं, उन्होंने मुझे आज जैसा इंसान बनाया है।

'अभी तक केवल 40 प्रतिशत ही मैदान पर प्रदर्शन'
एक अनुभवी खिलाड़ी होने के बावजूद हार्दिक ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एक क्रिकेटर के तौर पर मैं जो कल्पना करता हूं और जो अभ्यास करता हूं, उसका अभी तक केवल 40 प्रतिशत ही मैदान पर प्रदर्शन में बदल पाया हूं। मैं हमेशा से खुद को 'गेंदबाजी करने वाला क्रिकेट गीक' मानता था, लेकिन पिछले आईपीएल के बाद मुझे अहसास हुआ कि मुझे अपनी बल्लेबाजी की पूरी क्षमता का उपयोग करना है।
वापसी को लेकर कही ये बात
हार्दिक ने अपनी फॉर्म और खेल के प्रति दोबारा जुनून पैदा करने का श्रेय माहीका शर्मा को दिया। उन्होंने बताया कि माहीका ने उन्हें खेल के प्रति उस 'बचपन वाले उत्साह' को फिर से खोजने में मदद की जो कहीं खो गया था। अपनी वापसी के लिए किए गए संघर्ष का जिक्र करते हुए हार्दिक ने बताया कि वे नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में दोपहर 3:30 बजे से रात 12:30 बजे तक अभ्यास करते थे। वे अक्सर मैदान से जाने वाले और लाइट बंद करने वाले आखिरी व्यक्ति होते थे। बल्लेबाजी कौशल सुधारने के लिए उन्होंने रोजाना 6 से 7 घंटे नेट पर बिताए।












Click it and Unblock the Notifications