टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या की वापसी पर आया सबसे बड़ा अपडेट, जानिए अब विश्वकप में खेल पाएंगे या नहीं?

World Cup 2023 Hardik Pandya: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारत को सबसे बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या विश्वकप से अब बाहर हो गए हैं। हार्दिक पांड्या विश्वकप से अब एक भी मैच नहीं खेलेंगे।

हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के साथ मैच में बोलिंग करते वक्त बांए पैर के एंकल में चोट लगी थी। ऑलराउंडर हार्द‍िक पंड्या की जगह टीम में प्रस‍िद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) की एंट्री हुई है।

Hardik Pandya

वर्ल्ड कप में यह खबर भारत के लिए इसे बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। पहसे ये उम्मीद थी कि हार्द‍िक टीम इंडिया के आख‍िरी के लीग मैच या सेमीफाइनल या फाइनल से पहले फिट हो जाएगे। लेकिन अब ये साफ हो गया है कि वो विश्वकप का एक भी मैच नहीं खेलने वाले हैं। आईसीसी और बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

पिछले महीने पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के विश्व कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय हार्दिक पांड्या के बाएं पैर की एड़ी में चोट लग गई थी। अब यह पुष्टि हो गई है कि 30 वर्षीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या बाकी मैचों के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहे हैं।

भारत की टीम में पांड्या की जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा लेंगे। प्रसिद्ध कृष्णा को शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद प्लेइंग ग्रुप में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए 19 मैच खेल खेले हैं और उन्हें आखिरी बार सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलते हुए देखा गया था।

यह भारत के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम के एक फिनिशर की तरह खेलते हैं। इससे पहले, यह बताया गया था कि चोट को ठीक होने में समय लगेगा और हार्दिक पांड्या 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच तक फिट हो जाएंगे। पांड्या भारत के तीन पिछले मैचों न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+