हार्दिक पांड्या से नताशा को मिलने वाली प्रोपर्टी पर नया अपडेट, 70 फीसदी संपत्ति की बातों में कितनी सच्चाई?
Hardik Pandya and Natasa Stankovic: भारतीय टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर इस समय कई अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। पत्नी नताशा स्तानकोविक के साथ तलाक की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि पांड्या और उनकी पत्नी दोनों ने ही इन रिपोर्ट्स पर चुप्पी साधी हुई है।
इन सबके बीच हार्दिक पांड्या की प्रोपर्टी से पत्नी को मिलने वाले हिस्से की बातें भी सामने आई। अपुष्ट रिपोर्ट्स के मानें, तो 70 फीसदी हिस्सा पांड्या से उनकी पत्नी को मिल सकता है लेकिन इसमें सच्चाई नजर नहीं आती है। लीगल ग्राउंड से देखा जाए, तो ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इस विषय पर कानून अलग तरह से सोचता है।

वनइंडिया से बात करते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गोवर्धन सिंह ने इस पर स्थिति साफ़ की है। उन्होंने कहा कि प्रोपर्टी के हिस्से का निर्धारण न्यायालय तय करता है। पति की आमदनी और पत्नी के खर्चों को देखते हुए हिस्सा तय किया जाता है। इसके अलावा पति और पत्नी की आपसी सहमति जब हो, तो प्रोपर्टी के हिस्से की कोई सीमा नहीं होती।
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई के अनुबंध में ग्रेड A की कैटेगरी में रखा गया है। वहां से उनको मैच फीस के अलावा सालाना 5 करोड़ रुपये एकमुश्त मिलते हैं। मुंबई इंडियंस में उनको आईपीएल के लिए 15 करोड़ रुपये देकर लाया गया। इसके अलावा वह विभिन्न ब्रांड्स से करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं।
इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे नीचे रही और हार्दिक पांड्या किसी अज्ञात जगह चले गए। वह विदेश गए हैं और वहां से ही न्यूयॉर्क जाने वाले हैं। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका पहुँच गई है।
इधर तलाक की खबरों को लेकर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने कोई जवाब नहीं दिया। एक कैफे में उनको मीडिया ने सवाल किया, इसका जवाब उन्होंने नहीं दिया। पांड्या और नताशा के खराब रिश्ते की सच्चाई क्या है, यह अब तक सामने नहीं आया है। दोनों तरफ से फ़िलहाल चुप्पी देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications