IPL 2023: गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी को एक जैसे लगते हैं धोनी और पांड्या, खेल चुका है दोनों की कप्तानी में
गुजरात टाइटंस के लेफ्ट आर्म स्पिनर साई किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हार्दिक पांड्या और माही भाई में बहुत सी समानताएं हैं।

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लेफ्ट आर्म स्पिनर साई किशोर ने गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, इस युवा खिलाड़ी का मानना है कि हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी में उन्होंने काफी समानताएं देखी हैं। आपको बता दें कि साई किशोर का यह दावा इसलिए गलत नहीं कह सकते, क्योंकि वो हार्दिक की कप्तानी से पहले दो साल के लिए धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेले हैं।
साई किशोर ने की पांड्या की तारीफ
शुक्रवार को साई किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात कर रहे थे तभी उन्होंने बताया कि हार्दिक और माही भाई चीजों को संभालने के तरीके में बहुत समान हैं, यह दोनों प्लेयर काफी शांत हैं। हार्दिक में जो खासियत है वो यह है कि वो अपनी सफलता और असफलताओं को मैनेज करना जानते हैं। साई किशोर ने कहा कि हार्दिक काफी अलग लेवल के खिलाड़ी हैं। साई किशोर ने कहा कि हार्दिक पांड्या में सबसे खास क्वालिटी यह है कि वो बहुत ही बैलेंस व्यक्ति हैं
पिछले साल ही गुजरात में शामिल हुए थे साई किशोर
26 वर्षीय साई किशोर ने आगे कहा है कि डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते हम पर इसका दबाव नहीं है कि हम इस बार चैंपियन बनेंगे या नहीं, हमारा प्रयास चैंपियन बनने का ही रहेगा। साई किशोर ने कहा कि पिछले साल हम इसलिए जीते थे, क्योंकि हमने अच्छा गेम खेला था और अगर इस बार भी ऐसा ही खेले तो हमारा चैंपियन बनना तय है। आपको बता दें कि साई किशोर पिछले साल ही गुजरात टाइटंस में शामिल हुए थे। गुजरात की सफलता में उनका भी अहम योगदान रहा था। इस बार गुजरात की टीम 31 मार्च को पहले मैच से ही टूर्नामेंट में अपने सफर का आगाज करेगी। 31 मार्च को गुजरात का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।












Click it and Unblock the Notifications