हार्दिक-क्रुणाल ने की नए साल की संध्या पर होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात, शेयर की फोटो
हार्दिक पांड्या 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में फिर से क्रिकेट एक्शन पर वापस लौट जाएंगे। वे फिलहाल अपने छोटे से ब्रेक का लुत्फ उठा रहे हैं जहां उन्होंने भाई क्रुणाल के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुनाल पांड्या ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। शनिवार को नई साल की संध्या पर हार्दिक ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के फोटो शेयर किए हैं। इस दौरान हार्दिक ने अमित शाह को इस आमंत्रण के लिए धन्यवाद भी दिया। (Photo- Hardik Pandya Instagram)
दोनों भाईयों ने इस दौरान टी-शर्ट और कैजुअल पैंट पहनी हुई थी। हार्दिक ने अपनी पोस्ट में कहा, माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी का धन्यवाद जो उन्होंने हमको बुलाया और साथ में अपना कीमती वक्त दिया। आपसे मुलाकात करना गौरव और सम्मान की बात रही।
हार्दिक और क्रुनाल इस समय क्रिकेट से ब्रेक को इंजॉय कर रहे हैं। हार्दिक को बांग्लादेश दौरे पर ब्रेक दिया गया था तो क्रुनाल ने भी नवंबर में ही विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला खेला था। वे फिलहाल इंटरनेशनल लेवल से बाहर चल रहे हैं।
हार्दिक को रोहित शर्मा के बाद अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। वे नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की अगुआई करके करेंगे जिसमें रोहित नहीं भाग लेंगे। चोटिल रोहित के अलावा बीसीसीआई चयन समिति ने विराट कोहली, केएल राहुल और भुवनेश्वर कुमार जैसे सीनियरों को भी नहीं लिया है।
टी20 के बाद वनडे में भी हार्दिक की वापसी हुई है लेकिन वे वहां उप-कप्तानी करेंगे क्योंकि वनडे सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर रोहित की वापसी हो रही है जो अंगूठे की चोट से उभर रहे हैं। कथित तौर पर बीसीसीआई के टॉप अधिकारी हार्दिक पांड्या को सफेद गेंद वाली टीमों की कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहे हैं। यह देखा जाना बाकी है कि क्या बीसीसीआई विश्व कप वर्ष में रोहित शर्मा को रिप्लेस करेगा या नहीं लेकिन हार्दिक को वनडे का उप-कप्तान बनाकर बोर्ड ने अपनी सोच का प्रदर्शन कर दिया है।
हार्दिक के लिए 2022 अच्छा था जिसमें उन्होंने गुजरात टाइटंस को टी20 लीग के पहले सीजन में आईपीएल 2022 का खिताब दिलाया। हार्दिक ने जून में भारत के आयरलैंड दौरे पर कप्तान के रूप में डेब्यू किया जो टी20 सीरीज थी। रोहित के लिए फिटनेस के मुद्दों ने उनको तंग किया है क्योंकि कप्तान ने 2022 में भारत द्वारा खेले गए 7 टेस्ट में से 5 मिस किए जिसमें हाल ही में बांग्लादेश में 2-0 की जीत भी शामिल है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications