'हार्दिक पांड्या MBA की डिग्री लेकर लौटे घर,' जानें यह कब हुआ और क्या है मामला

Hardik Pandya: आईपीएल में रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों को लेकर काफी कुछ देखने को मिला है। हार्दिक पांड्या को लेकर सस्पेंस हर समय बना हुआ था। हार्दिक पांड्या को अंततः मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल कर लिया गया। उनको कैश डील के साथ मुंबई में लाया गया।

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस में देखकर रविचंद्रन अश्विन की तरफ से एक बड़ी प्रतिक्रिया आई है। अश्विन का कहना है कि यह कुछ ऐसा ही हुआ है जैसे बेटा अपने घर वापस लौट आता है। हार्दिक पांड्या भी आईपीएल में अपने घर वापस लौटकर आए हैं।

hardik pandya

अपने यूट्यूब चैनल पर पांड्या को लेकर अश्विन ने कहा कि मुंबई इंडियंस को एक ऐसा खिलाड़ी मिल गया है जो टीम इंडिया का कप्तान है और गुजरात को खिताब दिला चुका है, एक बार रनरअप भी बना चुका है। यह ऐसा है सीसे अपने बेटे को बुलाकर कहा जाए कि देखो बेटा ये लो पैसे और जी लो अपना जीवन। जाओ और एमबीए की डिग्री ले लो। वह एमबीए की डिग्री लेकर वापस आ गए।

गौरतलब है कि पहली बार आईपीएल में खेलते हुए गुजरात टाइटंस ने खिताबी जीत दर्ज की थी। गुजरात की टीम ने साल 2022 में खिताब हासिल किया था। पांड्या यस समय कप्तान थे और 2023 में एक बार फिर से टीम फाइनल में पहुंची लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

हार्दिक पांड्या साल 2023 से लेकर 2021 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। इसके बाद उनको दो साल के लिए गुजरात में जाना पड़ा और वापस वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस में आ गए हैं। मुंबई इंडियंस में आने के बाद पांड्या ने कहा कि यह मेरे परिवार जैसा है। अम्बानी परिवार के साथ मेरे रिश्ते काफी अच्छे हैं। मुंबई इंडियंस के फैन्स ने हमें काफी समर्थन दिया है और उम्मीद है कि आगे भी टीम के प्रशंसक हमारा सपोर्ट करना जारी रखेंगे। पांड्या ने मुंबई में आने के बाद काफी ख़ुशी जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+